{"_id":"5f16077efc7b213d722b5537","slug":"hizbul-terrorist-module-destroyed-in-budgam-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बडगाम में हिजबुल का आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बडगाम में हिजबुल का आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, तीन गिरफ्तार
Tue, 21 Jul 2020 02:37 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बडगाम
संवाद न्यूज एजेंसी, बडगाम
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Jul 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से असाल्ट राइफल के कारतूस, डेटोनेटर और पोस्टर जब्त किए हैं। इस मामले में चरार-ए-शरीफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों को पुख्ता इनपुट मिले थे कि इलाके में हिजबुल का मॉड्यूल सक्रिय है। इसमें तीन मददगार प्रमुख रूप से आतंकियों की मदद कर रहे हैं। इसके बाद सोमवार को 53 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 181वीं बटालियन ने पुलिस के साथ नाका लगाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान उसने आतंकियों के तीन स्थानीय मददगारों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी शिनाख्त स्थानीय निवासियों मेहराजुद्दीन, ताहिर कुमार और साहिल हुर्रा के रूप में हुई है। ये क्रमश: पखेरपोरा और तिलसराह के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मददगारों के पास से एके 47 राइफल के 20 कारतूस, दो डेटोनेटर व आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 15 पोस्टर मिले। पुलिस ने बताया कि पिछले तीन माह से सक्रिय आतंकियों के मददगारों का यह समूह दहशतगर्दों को रसद पहुंचाने के साथ उन्हें आश्रय भी प्रदान करता था।