फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hizbul release a poster in halmatpora kashmir valley

J&K: हिजबुल ने पोस्टर जारी करके मुखबिरों को दी धमकी, ये थी वजह

Mon, 26 Mar 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 26 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
hizbul release a poster in halmatpora kashmir valley
Terrorist - फोटो : DEMO PHOTO

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने घाटी में एक पोस्टर जारी करके हलमतपोरा इलाके के लोगों को धमकी दी है। पोस्टर में लोगों को धमकाते हुए लिखा  गया है कि हमें आप लोगों से ये उम्मीद नहीं थी। हम आप लोगों के लिए यहां मरने के लिए आते हैं लेकिन आप लोगों ने हमारा सौदा भारतीय फौज के साथ करके गलत काम किया है।

विज्ञापन


आपकी गैरत कहा गई है हमने सिर्फ आपकी मस्जिद में नमाज पढ़ा था और दाना-पानी खाया था। हमें अफसोस हो रह है कि हम यहां क्यों आए थे। तुम सब मुस्लिम नहीं हो सकते हैं। तुम काफिर से भी बद्दत हो। हम उन मुखबिरों को अच्छे से सबक सिखाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


फतेह खान साहब चक हलमतपोरा सरबरा को हम आगाह करते हैं कि अगर इन लोगों को एक हफ्ते के भीतर सजा न मिली तो हम लोगों के बारे में गलत मत समझना। हमारा नेटवर्क बहुत तेज है। अब्दुल रशीद लोन, परवेज अहमद खान, अब्दुल रशीद खान, इरशाद अहमद खान ये वो गद्दार हैं जिन्होंने हमारा सौदा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए लश्कर आतंकी, पोस्टर जारी हिज्ब का 
कुपवाड़ा जिले के हलमतपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में लश्कर के पांच विदेशी आतंकियों को मार गिराया गया था। गौरतलब है कि बहुत पहले से ये अटकलें लगाई जा रही थी कि घाटी में आतंकी संगठन अब एक साथ मिल के काम कर रहे हैं लेकिन अब लश्कर के मारे जाने पर हिज्ब का पोस्टर जारी करना अब इस सच्चाई से पर्दा हटाते नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed