फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   HIZBUL MUZAHIDDIN Commander RIYAZ NAYKU video GOES TO VIEAL ON SOCIAL MEDIA

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 18 Sep 2017 10:51 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 18 Sep 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
HIZBUL MUZAHIDDIN Commander RIYAZ NAYKU video GOES TO VIEAL ON SOCIAL MEDIA
नायकू का एक और वीडियो हुआ वायरल - फोटो : Demo photo

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। तकरीबन सात मिनट के इस वीडियो में नायकू ने जाकिर मूसा पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि घाटी में मारे जा रहे आतंकियो के पीछे जाकिर मूसा का कोई हाथ नहीं है।

विज्ञापन


उसने हाल ही में आए ने उस वीडियो को भी फर्जी बताया जिसमें कहा गया था कि इन दिनों घाटी में  जितने भी आतंकियों को मारा गया है उसमें मूसा का हाथ था।उसने वीडियो में कहा कि यह सब भारतीय एजेंसियों की हमें आपस में लड़ाने की चाल है। मूसा भाई गद्दार नहीं है, हम सब का लक्ष्य एक है और आज भी हम सब उसी पर अटल हैं।
विज्ञापन


उसने अपील की कि सोशल मीडिया के ऐसे पोस्टर और वीडियो पर विश्वास न करें क्योंकि यह भारतीय एजेंसियों की हममें फूट डालने की चाल भी हो सकती है। उसने कहा कि हमारे नाम पर किसी भी बंदूकधारी को पैसे न दें क्योंकि अब आम लोगों के पास भी आसानी से बंदूकें मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में उसने घाटी के लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी आतंकी के बारे में जानते हों तो किसी से भी उस बारे में चर्चा न करें क्योंकि इससे बात फैल जाती है और यह सेना तथा पुलिस इंफॉमर्स तक पहुंच जाती है जिसके बाद उनका काम और आसान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed