{"_id":"57933f5a4f1c1b4032c4b499","slug":"hizbul-mujahideen-issued-new-poster-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: हिजबुल ने 11 नए आतंकियों के साथ जारी किया पोस्टर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर: हिजबुल ने 11 नए आतंकियों के साथ जारी किया पोस्टर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 23 Jul 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल ने बुरहान वानी की मौत के एक महीने के भीतर कश्मीर में हिजबुल की नई टीम के पोस्टर जारी किया है। एक स्थानीय बेब पोर्ट में छपी खबर के अनुसार यह पोस्टर शोपियां जिले में लगाए गए है। इन फोस्टरों में लिखा गया है कि, 'दुश्मनों को चुनौती देते रहेंगे।'
विज्ञापन
इन नए पोस्टर में 11 आतंकी सेना की पोशाक में दिखाया गया है और ये सभी एके-47 थामे नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर ठीक उसी तरह से तैयार किया गया है जिस तरह से बुरहान अपने साथियों के साथ ग्रुप में फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करता था।
विज्ञापन
यह नया पोस्टर हिजबुल मुजाहिदीन के लैटर हैड पर जारी किया गया है। नए पोस्टर में लिखा है, 'हम जंग जारी रखेंगे और हमारे दुश्मनों को चुनौती देते रहेंगे। हम हमारे अधिकार लेकर रहेंगे और दुनिया को यह दिखाएंगे।'
विज्ञापन
इस पोस्टर में दिखाए गए सभी 11 चेहरों की नए है। अभी तक इनमें से किसी की पहचान नहीं हो सकती है। पुलिस की ओर से इस नए पोस्टर को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
लेकिन माना जा रहा है कि यह नया ग्रुप बुरहान के तरीके का अपनाएगा। बुरहान आतंकी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर लेकर आया था। वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड करता और इसके जरिए युवाओं को आतंकवाद की ओर खींचता। बुरहान ने कमांडर रहते हुए दक्षिणी कश्मीर के लगभग 100 युवकों को अपने साथ जोड़ा था।