फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hizbul militant video viral appealing people not to share info with security forces in kashmir

J&K: हिज्ब के आतंकी का वीडियो हुआ वायरल, घाटी के लोगों से मुखबिरी न करने की कर रहा अपील

Wed, 08 Aug 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 08 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
hizbul militant video viral appealing people not to share info with security forces in kashmir
वीडियो में लोगों से अपील करते दिखते आतंकी
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में हिज्ब के एक आतंकी का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में आतंकी लोगों को मुखबिरी से दूर रहने को कहता दिख रहा है। गत शनिवार को जिले में मारे गए पांच आतंकियों में से एक उमर मलिक के मलिकगुंड में हुए जनाजे के दौरान इस आतंकी ने लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


3 मिनट 56 सेकेंड के वायरल वीडियो में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी तारिक मौलवी कह रहा है कि आतंकी बनने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और मरने में बहुत कम समय लगता है। यह जो हो रहा है, मुखबिरी के कारण हो रहा है। उसने यह भी कहा कि अगर आप लोग यह कहोगे कि बंदूक उठाकर हमने गलत किया तो हम आतंक की राह को त्याग देंगे। 
विज्ञापन


अगर यह दहशतगर्दी है तो हम यह छोड़ देंगे। आजादी क्या सिर्फ हमारे जिम्मे है? हम सब छोड़ देंगे? एक-एक मुजाहिद जिसे तीन-तीन साल, चार-चार साल फील्ड में हुए मारा गया। आज सीनियर मुजाहिद कोई नहीं है, सब मेरे जैसे हैं।’ हमें आप की मदद चाहिए हमें मुखबिर नहीं चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed