फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hizbul militant group threatens people not to get involved in panchayat election

जम्मू-कश्मीर: हिजबुल ने पंचायत चुनाव में भाग लेने वालों पर एसिड हमले की दी धमकी

Wed, 29 Aug 2018 02:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 29 Aug 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
hizbul militant group threatens people not to get involved in panchayat election
हिजबुल मुजाहिद्दीन
हिजबुल मुजाहिदीन ने पंचायत चुनाव में भाग लेने वालों पर एसिड हमले की धमकी दी है। हिजबुल कमांडर रियाज नायकू का सोशल मीडिया पर आडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने चेताया है कि जो लोग चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं उनके लिए एसिड मंगाया गया है।
विज्ञापन


12 मिनट के आडियो में जाकिर मूसा की ही तरह नायकू ने भी दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे हटाने को कहा है। कहा है कि वह नहीं चाहते हैं कि आतंकियों या ओजीडब्ल्यू की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो और जिन्हें बाद में पुलिस जबरन अपने कब्जे में ले ले। उसने मीडिया के लिए कहा है कि आतंकियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को तो पहले पेज पर स्थान दिया जाता है जबकि आतंकियों के घर में तोड़फोड़ की खबर को कहीं कोने में जगह दी जाती है। 
विज्ञापन


नवीद जट ने हुर्रियत के कार्यक्रमों का पालन करने को कहा
लश्कर प्रमुख नवीद जट उर्फ हंजाला का आडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उसने धमकी दी है कि सुरक्षाकर्मियों की ओर से आतंकियों के घर में तोड़फोड़ पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उसने मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजों के विरोध प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही हुर्रियत के नेताओं पर भरोसा जताते हुए उसके कार्यक्रमों का पालन करने की भी लोगों से अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed