फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul Commander Riyaz Naikoo Sends Threat Message To prison personnel

आतंकी रियाज नायकू का ऑडियो वायरल, जम्मू-कश्मीर जेल पर हमले की दी धमकी

Thu, 07 Feb 2019 12:58 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: रचना शर्मा Updated Thu, 07 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hizbul Commander Riyaz Naikoo Sends Threat Message To prison personnel
रियाज नायकू
कश्मीर घाटी के मोस्ट वांटेड आतंकी रियाज नायकू ने बुधवार को एक ऑडियो टेप जारी कर घाटी में काम कर रहे जेल स्टाफ को धमकी दी है। हिज्बुल मुजाहिदीन  का कमांडर नायकू का यह ऑडियो टेप 10 मिनट का है। उसने जेल स्टाफ पर हमले की धमकी दी है।
विज्ञापन




इस ऑडियो में उसने कहा है कि वह अब राजनीतिक बंदियों के मुद्दे पर काम करेगा। आतंकी नायकू ने इस ऑडियो में यह भी कहा है कि युवा सेना के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

सेना कि मुखबिरी बंद करें युवा

अपने ऑडियो में आतंकी नायकू ने युवाओं को आगह किया है कि अगर सेना उन्हें मुखबिरी करने के लिए कहती है तो वह अपना वीडियो ऑनलाइन अपलोड करें। उसने कहा कि भारत, कश्मीर में युवाओं को ड्रग्स कि लत लगवा रहा है। युवाओं को कश्मीर घाटी में आसानी से ड्रग्स मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायकू का यह ऑडियो हाल में पुलवामा जिले के 27 वर्षीय युवक के राष्ट्रीय रायफल्स के शादीमार्ग स्थित कैंप में टॉर्चर की घटना के बाद आया है। यह घटना 4 फरवरी की है जिसमें तौसीफ अहमद वानी नाम के युवक का आरोप है कि वह सेना के कैंप में मेजर शुक्ला से मिलने गया था जहां सेना के जवानों ने उसे तब तक पीटा जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया। नायकू कश्मीरी युवाओं पर दबाव डाल रहा है कि वे सेना से दूर रहें क्योंकि ये हमारे दोस्त नहीं हैं, बल्कि दोस्त बनने का नाटक कर रहे हैं।

12 लाख का इनामी आतंकी है रियाज

आपको बता दें कि आतंकी रियाज नायकू सबसे पहले सुरक्षा एजेंसियों के राडार में साल 2016 में बुरहान वानी की मौत के वक्त आया था। उसके ऊपर सुरक्षाबलों ने 12 लाख रुपये का इनाम रखा है। रियाज नायकू और जाकिर मूसा का नाम घाटी के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शुमार है जिन्हें ए++ केटेगरी के तहत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed