फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   hizb new video

हिजबुल आतंकी ने वीडियो जारी कर कश्मीर के युवाओं को दी धमकी

Fri, 19 Aug 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
hizb new video
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के साथी जाकिर ने वीडियो जारी कर युवाओं से पुलिस भर्ती से दूरी बनाने की अपील की है।
विज्ञापन


वीडियो में जाहिर ने पुलिस विभाग द्वारा एसपीओ भर्ती की अधिसूचना का हवाला देकर कहा है कि युवा इस भर्ती में शामिल न हों।

सरकार इस भर्ती अधिसूचना के माध्यम से कश्मीरियों में फूट डालना चाहती है। यदि भर्ती में कोई युवा शामिल होता है तो परिणाम भुगतने को भी तैयार रहे।

उल्लेखनीय है कि 22 वर्षीय जाहिर चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद वर्ष 2013 में आतंकी बन गया। 

बुरहान की मौत से बौखलाए आतंकी आका

hizb new video
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी - फोटो : File Photo
दरअसल कश्मीर घाटी में युवा अब मुख्यधार से जुड़ते जा रहे हैं और पुलिस-सेना भर्ती में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी वजह से लश्कर और हिजबुल जैसे आतंकी संगठन काफी चिंतित हैं और युवाओं को धमकी दे रहे हैं।

आतंकी सरगना ये जानते हैं कि अगर कश्मीर के युवाओं को रोजगार मिल जाएगा तो आतंकी गतिविधियों में उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसी वजह से कश्मीर में जगह-जगह पोस्टर चिपका कर और वीडियो जारी कर आतंकी युवाओं को धमकी दे रहे हैं।

हिजबुल का पूर्व कमांडर बुरहान वानी भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और कश्मीर के युवाओं को आतंकवाद से जोड़ने के काम में माहिर था। बुरहान की मौत के बाद से आतंकी आका बैखलाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने की मिली थी धमकी

hizb new video
आतंकवादी
कश्मीर में कुछ दिन पहले ही कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने की धमकी दी गई थी। पुलवामा में कश्मीरी पंडितों के हाल कैंप के बाहर लश्कर-ए-इस्लाम नामक संगठन ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए थे। 

इसमें चेताया गया था कि कश्मीरी पंडितों तथा आरएसएस के एजेंटों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी कीमत पर इजराइल की तर्ज पर बांटने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 इसके साथ पोस्टर में लिखा था कि ऐसे लोग खुद घाटी खाली कर चले जाएं। आतंकी कश्मीर घाटी में जगह जगह पोस्टर चिपका कर लोगों से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed