{"_id":"65931c55da266a6e04080b7f","slug":"hit-and-run-case-protest-jammu-news-c-10-jam1008-273367-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हिट एंड रन मामले में सजा बढ़ोतरी के खिलाफ 1500 पेट्रो टैंकर नहीं पहुंचे घाटी, 320 बसें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हिट एंड रन मामले में सजा बढ़ोतरी के खिलाफ 1500 पेट्रो टैंकर नहीं पहुंचे घाटी, 320 बसें बंद
Tue, 02 Jan 2024 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:41 AM IST
सार
वेयरहाउस में बस डिपो कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। नरवाल में आयल एंड एलपीजी ट्रक ड्राइवर यूनियन की ओर से हड़ताल की गई। चालकों ने हिट एंड रन मामले में दस साल सजा और दस लाख रुपये जुर्माने के फैसले पर विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिट एंड रन मामले में सजा बढ़ोतरी के फैसले पर ट्रांसपोर्टर भड़क उठे और हड़ताल पर चले गए। टैंकर व बस चालकों ने कामकाज दिनभर बंद रखा। ऐसे में जम्मू से कश्मीर, लद्दाख के लिए डीजल, पेट्रोल, एलजीपी और केरोसीन की आपूर्ति नहीं हो पाई। कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि जम्मू-कठुआ मार्ग पर 320 बसें के चक्के थम गए।
विज्ञापन
वेयरहाउस में बस डिपो कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। नरवाल में आयल एंड एलपीजी ट्रक ड्राइवर यूनियन की ओर से हड़ताल की गई। चालकों ने हिट एंड रन मामले में दस साल सजा और दस लाख रुपये जुर्माने के फैसले पर विरोध जताया। अध्यक्ष रंजीत कुमार, सुरजीत, अंकुश, रमेश और अन्य ने कहा कि फैसला जबरन थोंपा जा रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मुआवजा राशि चालक कहां से भरेंगे। कई बार तो लोगों की लापरवाही के कारण हादसे होते हैं। ऐसे में सरकार राहत दे।
विज्ञापन
इसी तरह वेयरहाउस में जम्मू-कठुआ रूट पर बसों के चालक राज कुमार, विजय कुमार, ज्योति, गुरवचन, रूप चंद और दीप सिंह ने कहा कि कानून में कई खामियां हैं। चालकों को कामकाज बंद रखने के लिए विवश किया जा रहा है। अब दुर्घटना होने पर चालक ही दोषी होगा। फैसले पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार
निजी बस सेवा न होने के कारण जम्मू से कठुआ जाने वाले यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में जाना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सांबा व कठुआ से जम्मू और जम्मू से कठुआ और अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों को आई। वहीं, रोजाना 1500 से ज्यादा ट्रकों व टैंकरों के माध्यम से गैस और तेल की आपूर्ति होती है। जम्मू डिपो से कश्मीर और फिर लद्दाख के लिए सामान जाता है, जो नहीं जा सका। ऐसे में कश्मीर घाटी सहित अन्य जगहों में डीजल और पेट्रोल के लिए परेशान होना पड़ सकता है।
कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा। पांच सौ रुपये कमाने वाला चालक कहां से दस लाख रुपये जुर्माना भरेगा। कानून के कारण चालक काम करना बंद कर देंगे। करोड़ों लोग ट्रांसपोर्ट से जुड़े हैं। मसले पर मंगलवार को बैठक की जाएगी और सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेशभर में चक्का जाम कर काम बंद रखेंगे। - विजय सिंह चिब, अध्यक्ष, ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन
मंगलवार को बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। 1500 टैंकर रवाना नहीं हुए। फैसला तर्क संगत नहीं है। चालक नाराज हैं। - रंजीत सिंह, अध्यक्ष, आयल एंड एलपीजी ट्रक ड्राइवर यूनियन