{"_id":"60e86db08ebc3ec2061da54e","slug":"hit-and-run-case-in-jammu-jammu-city-news-jmu2390836119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों को टक्कर मार भागा लोड कैरियर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों को टक्कर मार भागा लोड कैरियर चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों को टक्कर मार भागा लोड कैरियर चालक गिरफ्तार
11 जून की घटना में एक घायल की मौत हो चुकी है, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा आरोपी को
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने हिट एंड रन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 11 जून की है। इसमें एक घायल की मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा।
11 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात वाहन चालक बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में जानीपुर के रहने वाले अमन मेहरा और जोगिंदर बहादुर घायल हो गए थे। बाद में अमन मेहरा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कार चालक की पहचान की और उसे पकड़ लिया। आरोपी फरयाद नगरोटा का रहने वाला है। जिसने लोड कैरियर से टक्कर मारी थी। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनन में चार वाहन जब्त, 7 मवेशी मुक्त कराए
नशा और पशु तस्करी में तीन तस्कर गिरफ्तार
जम्मू। जिला पुलिस ने अवैध खनन में शामिल चार वाहनों को जब्त किया है। नगरोटा और घरोटा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। तीन वाहन नगरोटा पुलिस ने पकड़े हैं और एक वाहन घरोटा पुलिस ने।
विज्ञापन
उधर, नगरोटा पुलिस ने ही एक अन्य कार्रवाई करते हुए 7 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नगरोटा पुलिस ने ही एक अन्य तस्करी में भुक्की के साथ नशा तस्कर को पकड़ा। रियासी के रहने वाले मोहम्मद रफीक के कब्जे से 15 किलो भुक्की बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक का दुरुपयोग करने वाले 500 लोगों की पहचान
जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में दर्ज मामलों की जांच में एनसीआरबी दिल्ली ने की जांच
महिला को फेसबुक पर अश्लील तस्वीरे भेजने के मामले में चालान पेश किया
जम्मू। फेसबुक पर बाल अश्लील सामग्री को अपलोड करने/साझा करने/प्रचार करने/खोजने/देखने के मामलों में एनसीआरबी दिल्ली ने 500 लोगों की पहचान की है। इसकी जानकारी साइबर पुलिस जम्मू ने दी है। जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में दर्ज मामलों को लेकर साइबर पुलिस की जांच में इन लोगों का पता चला है। साइबर पुलिस के एसपी नरेश कुमार का कहना है कि ऐसे लोगों को पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो कोई भी साइबर स्पेस का दुरुपयोग करते, फर्जी संदेश, समाचार या फर्जी प्रोफाइल बनाते, सोशल मीडिया प्रोफाइल हैक करने, अश्लील, धर्म-विरोधी, राष्ट्र-विरोधी टिप्पणियां करन, वीडियो, संदेश और तस्वीरें अपलोड करते हुए पाया जाएगा। कानून के तहत उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
दरअसल, पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला को फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया। इसी मामले की जांच में साइबर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसको फेसबुक पर एक महिला के नाम से बने अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसके बाद वह दोस्त बन गए। कुछ देर के बाद फेबसुक यूजर ने कहा कि वह लड़की नहीं, बल्कि लड़का है। लड़के ने महिला को अपनी नग्न तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया और भद्दे कमेंट करने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने फेसबुक से कई तरह का डाटा लिया। पुलिस ने मीरां साहिब के खौड़ के रहने वाले रमेश कुमार को शक के तौर पर पकड़ा। उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि वहीं महिला को तंग करता था। मामले की पूरी जांच करने के बाद साइबर पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया।