फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   History-sheeter killed in encounter

Jammu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर नागी मुठभेड़ में मारा गया

विज्ञापन
History-sheeter killed in encounter
मीरां साहिब में रात को अपने दो साथियों के साथ जा रहा था
विज्ञापन

नागी का भाई राजा समेत एक अन्य घायल, दोनों भाग निकले
हत्या के प्रयास, नशे व हथियारों की तस्करी सहित कई संगीन मामलों में वांछित था हिस्ट्रीशीटर नागी
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद जम्मू/आरएस पुरा। मीरां साहिब इलाके में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस की कुख्यात बदमाशों व नशा तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अभिनीत सिंह उर्फ नागी (30) मारा गया। उसका भाई राजा और एक अन्य आरोपी जानू घायल हो गया। दोनों घायल अंधेरे की आड़ में बाइक छोड़कर भाग निकले। मारे गए नागी पर 13 से अधिक आपराधिक और नशा तस्करी की एफआईआर दर्ज हैं। मीरां साहिब थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास और हथियार तस्करी के एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित नामी गैगस्टर क्षेत्र में हैं। इनकी गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने जाल बिछाया। पुलिस की विशेष टीम ने इनपुट के आधार पर मीरां साहिब क्षेत्र में रतिया हेड पुल के पास नाका लगाया और आने-जाने वालों की सघन जांच शुरू की।
इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से तीन लोग आते दिखाई दिए। बाइक पर अभिनीत नागी और उसके दो साथी सवार थे। पुलिस के जवानों ने इन्हें देख नाके पर रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस की फायरिंग में तीनों बाइक से नीचे गिर गए। इसमें अभिनीत नागी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद उसने भागने की कोशिश की लेकिन इस प्रयास में वह नहर में जा गिरा। इसी बीच उसके दोनों साथी अंधेरे की आड़ में भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर से निकालकर जीएमसी ले गई पुलिस, मृत घोषित
पुलिस के अनुसार नहर में गिरे नागी को निकालकर जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीएमसी के सूत्रों के बताया कि नागी का शव जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। हालांकि, देर रात तक ये पुष्टि नहीं हुई थी कि नागी की मौत गोली लगने से हुई है या फिर नहर में डूबने। इस संबंध में देर रात तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान भी नहीं आया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार भाग निकले अपराधियों की तलाश जारी है।
-------
2022 में पीएसए के तहत हुआ था गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक अभिनीत नागी एक कुख्यात अपराधी है। 2022 में आरएस पुरा पुलिस ने पीएसए के तहत गिरफ्तार कर उसे कोट भलवाल जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। नागी पर हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने और हथियारों की तस्करी जैसे 13 से अधिक मामलों में जम्मू जिले के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज हैं। पिछले साल दीवाल पर नागी गैंग और गोकुल गैंग के बीच मारपीट भी हुई थी।

------
पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। इसमें एक गैंगस्टर गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे जीएमसी जम्मू ले जाया गया। उसके साथी मौके से भागने में कामयाब हुए हैं। -अन्हा सिन्हा, एसपी, जम्मू मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed