{"_id":"68c5d1b38f65a5569b0c82e9","slug":"hiranagars-daughter-mili-selected-in-jkca-under-19-womens-cricket-team-srinagar-news-c-10-jmu1055-712566-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हीरानगर की बेटी मिली का जेकेसीए अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हीरानगर की बेटी मिली का जेकेसीए अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन
Sun, 14 Sep 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर की बेटी मिली बड़गाल का जेकेसीए की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कटक में होने वाली अंडर-19 ट्राई-सीरीज के लिए उनका नाम 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि से लदवाल कलां गांव में उत्सव का माहाैल है। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
मिली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग से ट्रायल के दौरान चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें टीम में जगह मिली। यह खबर मिलने के बाद मिली के गांव लदवाल कलां में खुशी का माहौल है।
मिली ने बताया कि शुरुआत में उन्हें सिर्फ क्रिकेट देखने का शौक था जो बाद में जुनून में बदल गया। इसमें उनके परिवार का भी पूरा साथ मिला। इसके बाद उन्होंने कोचिंग शुरू की और अंडर-15 टीम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मैच भी खेले। मिली का कहना है कि लड़कियों को क्रिकेट में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर परिवार का सहयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो हर बाधा को पार किया जा सकता है।
विज्ञापन
अब उनका अगला लक्ष्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाना है। मिली के पिता जगदीश बड़गाल ने कहा कि यह सफलता उनकी बेटी की पांच सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने यह भी बताया कि मिली खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी उतनी ही मेहनत करती हैं और आज पूरे परिवार को उन पर गर्व है। वहीं गांव की बेटी की इस उपलिब्ध से लदवाल कलां गांव में उत्सव जैसा माहाैल रहा। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।