फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hindi Hain Hum: Amar ujala Hindi Hai Hum campaign, Government should implement new education policy soon, Hindi will be recognized at ground level

#हिंदीहैंहम: सरकार नई शिक्षा नीति जल्द लागू करे, इससे हिंदी को जमीनी स्तर पर मिलेगी पहचान

Fri, 21 Aug 2020 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Hindi Hain Hum: Amar ujala Hindi Hai Hum campaign, Government should implement new education policy soon, Hindi will be recognized at ground level
विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं की जुबानी - फोटो : अमर उजाला

हिंदुस्तान की पहचान और शान हिंदी भाषा ही है। इसे अहमियत देना और पूरी तरह अपनाना बेहद जरूरी है। इसे बोलचाल और कामकाज की भाषा बनाया जाना चाहिए, नहीं तो समय के साथ ये अपनी पहचान भी खो देगी। सरकार को भी चाहिए कि नई शिक्षा नीति जल्द लागू की जाए, उससे शिक्षा के स्तर पर हिंदी को पहचान मिलेगी। स्कूल और कॉलेज स्तर पर हिंदी दिवस को त्योहार की तरह मनाया जाना चाहिए ताकि बच्चों को हिंदी का महत्व समझ में आए। साथ ही घर-घर से हिंदी की शुरुआत होनी चाहिए। लोगों को चाहिए वे अपने बच्चों की दिनचर्या में हिंदी को शामिल करें।  

विज्ञापन


हिंदी भाषा हर भारतीय को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। हमारी देश की पहचान ही अनेकता में एकता है। हिंदी सभी को एक साथ बांधने का काम करती है। पूरे विश्व में हिंदी हिंदुस्तान की पहचान है और इस पर हर देश के व्यक्ति को गर्व होना चाहिए। किसी भी देश में वहां के नागरिक अपनी राष्ट्र भाषा को प्राथमिकता देते हैं, फिर हिंदुस्तान में हिंदी को भूलकर दूसरी भाषा को अपनाना गलत है। पहले लोग केवल अंग्रेजी भाषा बच्चों को सिखाने की दौड़ में लगे रहते थे, अब फ्रेंच जैसी और भी कई भाषाओं की तरफ भाग रहे हैं, लेकिन हिंदी को भूल रहे हैं, जो गलत है।- डॉ. मित्ताली गुप्ता, सदस्य रोटरी क्लब
विज्ञापन


हर भाषा का अपना एक महत्व होता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही भाषा जरूरी है लेकिन हिंदी मातृभाषा है, जो हर व्यक्ति को आनी ही चाहिए। ऐसा अनिवार्य भी होना चाहिए। देश के किसी भी कोने में चले जाएं लेकिन हिंदी को हर व्यक्ति थोड़ा बहुत समझता ही है। यह बहुत जरूरी है कि देश के हर व्यक्ति को हिंदी आए, इससे देश में कहीं भी जाने पर व्यक्ति को आसानी हो जाएगी। भाषा की वजह से देश में ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है लेकिन अगर हर भारतीय हिंदी भाषा को मातृभाषा का दर्जा देकर अपनाएगा तो देश के लिए गर्व की बात होगी।- संतोष शाह, उपाध्यक्ष, लिट्रली ऑर्गेनाइजेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रभाषा हिंदी लेखन और वाचन में पूर्ण रूप से स्पष्ट, शुद्ध और वैज्ञानिक भाषा है। देवभाषा के बाद हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसमें स्वर व व्यंजनों का असीम समावेश मिलता है। हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसमें प्रत्येक संज्ञा के लिए पर्यायवाची शब्दों का कोष मिलता है। हिंदी भाषा मातृभाषा ही नहीं भारत की संस्कृति व सभ्यताओं का संपूर्ण दर्शन भी है। इसलिए हमें हिंदी भाषा को प्रोत्साहन देकर और इसे अपनाकर अपने राष्ट्र की संस्कृति को सुदृढ़ करना चाहिए। -कुसुम हिंदू, सामाजिक कार्यकर्ता, सांबा

हिंदी भाषा को पूरी तरह से अपनाना बेहद ही जरूरी है। इसके लिए सरकार को चाहिए कि सबसे पहले तो नई शिक्षा नीति को लागू किया जाए, उससे शिक्षा के स्तर पर भी हिंदी को काफी पहचान मिलेगी। साथ ही घर-घर से हिंदी की शुरुआत होनी चाहिए। जो लोग सुबह उठकर बच्चों को गुड मॉर्निंग बोलते हैं, उसकी जगह सुप्रभात बोला जाना चाहिए, ताकि किसी न किसी तरह से हिंदी उनकी दिनचर्या में शामिल की जा सके। हिंदी को बढ़ावा देना जरूरी है और खासतौर पर नई पीढ़ी के लिए।- रजनी गुप्ता, महासचिव, जेएंडके नेशनल ह्यूमन राइट्स


हिंदी राष्ट्र की भाषा है और देश की बुनियाद ही हिंदी पर है। आज के समय में हर कोई अंग्रेजी को बहुत अहमियत देता है। हर किसी की कोशिश रहती है कि उनके बच्चों को हिंदी कम और अंग्रेजी भाषा ज्यादा आए। स्कूल और कॉलेज स्तर पर हिंदी दिवस को त्योहार की तरह मनाया जाना चाहिए ताकि बच्चों को हिंदी का महत्व समझ में आए। यह बेहद जरूरी है कि हर व्यक्ति यह सुनिश्चित करे कि हिंदी भाषा को बोलचाल और कामकाज की भाषा बनाया जाए। यह एकमात्र ऐसी भाषा है जो हिंदुस्तान की पहचान है।- मीनाक्षी चिब्बर, सामाजिक कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed