{"_id":"5f5fc1ff8ebc3e56672d1576","slug":"hindi-day-celebrated-in-chak-riju-school-billawer-news-jmu2186886167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक रिजू स्कूल में मनाया हिंदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक रिजू स्कूल में मनाया हिंदी दिवस
विज्ञापन
कठुआ। हिंदी दिवस पर सरकारी स्कूल चक रिजू में कार्यक्रम हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य सुषमा अवतार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम शिक्षा कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह, शिक्षक प्रीती शर्मा, सीमा शर्मा, अभिभावक जानकी देवी और कुछ विद्यार्थी मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व और इस दिवस के आयोजन के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्णं निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद हिंदी भाषा पूरे दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। लेकिन उसे अच्छी तरह से समझने, पढ़ने और लिखने वालों में यह संख्या बहुत ही कम है। इसके साथ ही हिंदी भाषा पर अंग्रेजी के शब्दों का भी बहुत अधिक प्रभाव हुआ है और कई शब्द प्रचलन से हट गए और अंग्रेजी के शब्द ने उसकी जगह ले ली है। ऐसे में हमें अपने दैनिक कार्यों में भी हिंदी का प्रयोग करना चाहिए।