फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   himachali constructing home in ladakh region

हिमाचल के लोगों ने कब्जाई लद्दाख की जमीन

Sat, 30 Aug 2014 09:32 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
himachali constructing home in ladakh region

हिमाचल प्रदेश के साथ लगती जम्मू-कश्मीर के लद्दाख की सीमा में घुसकर हिमाचल के लोगों द्वारा कब्जा करने का मामला भी सदन में जोरदार तरीके से उठाया गया। भेड़ एंव पशुपालन मंत्री ने बताया कि मामले की जांच करने के आदेश लेह के जिला उपायुक्त दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, हिमाचल प्रदेश के साथ लगती लद्दाख संभाग के लेह तथा जंस्कार की सीमा पर सरचू के भीतर घुस कर वहां के लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई है जो कभी भी झगड़े का रूप धारण कर सकती है। राज्य मंत्री गुरेजी ने इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए आश्वासन दिया कि इससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


लेह के जिला विकास आयुक्त को घटना की जांच कर मामले को सुलझाने के लिए कह दिया गया है। लेह के जिला उपायुक्त हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों के संर्पक में है और मामले को जल्दी ही निपटा लिया जाएगा। सदन से बाहर आने पर सदस्य नरबू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के साथ लगती लद्दाख जिले का यह इलाका ज्यादातर समय के लिए बर्फ से ढका रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल 4-5 महीने के लिए ही मार्ग खोला जाता है और उस दौरान हिमाचल के लोग वहां आकर लद्दाख के इलाके में घुस कर मकान आदि बना लेते है, जिससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed