{"_id":"61ee92d699cc8927c04646c3","slug":"highway-update-one-way-movement-of-vehicles-on-jammu-srinagar-highway-people-got-big-relief-due-to-clear-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे अपडेट: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही, मौसम साफ रहने से लोगों को मिली बड़ी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे अपडेट: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही, मौसम साफ रहने से लोगों को मिली बड़ी राहत
Mon, 24 Jan 2022 05:22 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:22 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में सोमवार को मौसम सामान्य रहा। कई इलाकों में दोपहर बाद हल्की धूप खिली। इससे लोगों को राहत मिली। जम्मू श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल किया गया। सुबह के समय छोटे वाहनों को श्रीनगर की तफ जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड जारी है। सोमवार को जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जम्मू से श्रीनगर के लिए छोटे वाहन छोड़े गए हैं देर शाम को भारी वाहन भी श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। सुबह के समय पंथयाल और रामबन के पास भूस्खलन होने से आवाजाही में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
इसके बाद इसे ठीक कर यातायात सुचारू करवा दिया गया। रविवार को खराब मौसम का असर राजमार्ग पर दिखा था। बारिश के कारण फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी राजमार्ग को खोलने का काम करने में बहुत परेशानी हुई। चालकों को ठंड के कारण दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वैष्णो देवी यात्रा जारी, आठ हजार भक्तों ने किए मां के दर्शन
त्रिकुटा पहाड़ियों सहित मां वैष्णो देवी भवन पर रविवार को हल्की बर्फबारी हुई थी। सोमवार को मौसम सामान्य रहा। हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा के साथ रोपवे सुविधा से संचारू रही। भैरो घाटी भवन और सांझी छत्त में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों ने बर्फ का भरपूर आंनद उठाते हुए मनोहारी नजारों को कैमरे व मोबाइल में कैद किया। सोमवार दोपहर तक 8 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन