फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Highway toll will increase by 10% in Jammu and Kashmir, new rates will be applicable from March 31 midnight

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में दस फीसदी तक बढ़ जाएगा हाईवे टोल, 31 मार्च मध्यरात्रि से लागू होंगी नई दरें

Tue, 29 Mar 2022 02:05 AM IST
विमल शर्मा साहिल खजूरिया, कठुआ
साहिल खजूरिया, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 02:05 AM IST
सार

हाईवे अथॉरिटी के मुताबिक लॉकडाउन में सभी टोल प्लाजा को काफी नुकसान हुआ था जिसकी वजह से टोल वसूली का लक्ष्य पिछड़ गया। इसलिए टोल बढ़ाने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
Highway toll will increase by 10% in Jammu and Kashmir, new rates will be applicable from March 31 midnight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च आधी रात से हाईवे टोल की दरों में दस फीसदी की बढ़ोतरी होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस साल होलसेल प्राइस इंडेक्स में इजाफे को आधार बनाकर टोल टैक्स में दस फीसदी की वृद्धि तय कर दी है। इसकी अधिसूचना 31 मार्च को जारी की जाएगी। इस वृृद्धि का असर टोल शुल्क के दायरे में आने वाले सभी वाहनों पर पड़ेगा।  

विज्ञापन

एनएचएआई 10 फीसदी की औसत वृद्धि करने जा रहा है

हाईवे अथॉरिटी के सूत्रों का कहना है कि कोरोना के चलते पहले लॉकडाउन में सभी टोल प्लाजा को काफी नुकसान हुआ था, जिसकी वजह से टोल वसूली का लक्ष्य पिछड़ गया। अब सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हैं, इसलिए एनएचएआई 10 फीसदी की औसत वृद्धि करने जा रहा है।

विज्ञापन

मासिक पास भी पहले से महंगे होंगे

यह वृद्धि निजी वाहन, हल्के, भारी और अत्यधिक भारी वाहनों की श्रेणी में होगी। इसके साथ ही जिन टोल प्लाजा पर मासिक पास लागू है, उनके मासिक पास भी पहले से महंगे होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष भी हुई थी वृद्धि

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के लखनपुर टोल प्लाजा और चिनैनी-नाशरी टनल टोल प्लाजा पर बीते वर्ष टोल टैक्स में पांच से 25 रुपये तक की वृद्धि हुई थी। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के लखनपुर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे के वाहनों को जारी होने वाले मासिक पास में भी 5 रुपये बढ़ाए गए थे। बढे़ टैक्स से टोल कंपनी को मिलने वाले राजस्व में 79 लाख रुपये की वृद्धि हुई थी।

सरोर टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन, एलएमवी की दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी

वर्ष 2020-21 में लखनपुर टोल प्लाजा पर कार से 85 रुपये टोल वसूला जाता था, वर्ष 2021-22 में इसे बढ़ाकर एक तरफ सफर करने पर 90 रुपये निर्धारित कर दिया गया था। बीते वित्तीय वर्ष में सरोर टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन, एलएमवी की दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। जबकि एलसीवी और एलजीवी के शुल्क को 110 रुपये से बढ़ाकर 115 और 24 घंटे में वापस यात्रा पर 165 रुपये की जगह 175 रुपये कर दिया गया था। 


 

हर वर्ष एक अप्रैल से टोल फीस के रेट रिवाइज किए जाते हैं। इसका निर्धारण होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर रहता है। इस बार होलसेल प्राइस इंडेक्स बढ़ा है। ऐसे में दस प्रतिशत तक टोल फीस बढ़ने की उम्मीद है। - वाईपीएस जादोन-परियोजना निदेशक, एनएचएआई, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed