फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Highway closure caused Rs.1400 crore loss says Traders

NH बंद होने से 1400 करोड़ का नुकसान: केईए

Thu, 02 Apr 2015 11:30 AM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
Highway closure caused Rs.1400 crore loss says Traders

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद रहने से घाटी के व्यवसाइयों को काफी नुकसान हुआ है। एक अनुमान के अनुसार, यह नुकसान करीब 1400 करोड़ का है। कश्मीर इकोनोमिक अलायंस (केईए) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान ने अमर उजाला को बताया कि एक महीने के भीतर करीब 14 दिनों तक राजमार्ग के बंद रहने से घाटी के व्यवसाइयों को काफी परेशानियों के साथ-साथ नुकसान भी उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि व्यवसाइयों को एक दिन का करीब 100 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ, जो कुल मिलकर 1400 करोड़ के करीब होता है। खान ने बताया कि राजमार्ग बंद होने से आम जनता को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। रास्ता बंद होते ही सब्जियों के साथ-साथ जरूरत की चीजों के दाम बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


यहां तक कि कई बार इन चीजों की किल्लत भी हो जाती है खासकर दवाइयों की। वहीं कश्मीर घाटी के मीट व्यापारियों ने भी इस राजमार्ग के बंद होने से 40 प्रतिशत नुकसान की बात कही है। कश्मीर मटन डीलर एसोसिएशन के मेंबर सलीम अहमद के अनुसार, 27 मार्च से जबसे राजमार्ग दोबारा बंद हुआ है, तबसे करीब उनका दो करोड़ का माल रास्ते में फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सितंबर में आई भीषण बाढ़ के दौरान मीट व्यापारियों का करीबन 16 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था। उन्हें अभी तक उसका मुआवजा नहीं दिया गया।

डेढ़ सौ छोटे वाहन श्रीनगर के लिए रवाना

Highway closure caused Rs.1400 crore loss says Traders

बस स्टैंड में फंसे यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं, लेकिन बुधवार सुबह डेढ़ सौ छोटी गाड़ियों को श्रीनगर के लिए रवाना किया गया है। इसके बाद भी सैकड़ों मुसाफिर अभी तक बस स्टैंड में फंसे हैं। इनकी संख्या अभी तक तीन सौ के करीब है। गौरतलब है कि पांच दिन से मौसम खराब होने की वजह से नेशनल हाईवे बंद चल रहा है।

जिस कारण बस स्टैंड में यात्रियों के रुकने का सिलसिला जारी है। पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक तीन हजार के करीब यात्री बस स्टैंड में फंसे थे। दो हजार यात्रियों को मंगलवार 175 छोटी गाड़ियों में रवाना किया गया।  बुधवार को पांचवें दिन और बढ़े मुसाफिरों को 150 छोटी गाड़ियों में भेजा गया। हालांकि बस स्टैंड में अभी यात्री रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

इनमें बूढ़े, बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बारिश ने इनकी मुश्किलों में बढ़ोतरी कर दी। ठंड बढ़ने से सभी लोग जल्द से जल्द अपने घर जाने के लिए प्रयासरत हैं। मजदूर तबके के लोगों ने बस स्टैंड में ही चूल्हा जलाकर खाना पकाया और समय निकाला। अब वे जल्द श्रीनगर जाने के लिए प्रयासरत हैं।

बारिश ने शहर को किया बदरंग

Highway closure caused Rs.1400 crore loss says Traders

सुबह से लगातार बारिश ने शहर की हालत बिगाड़ कर रख दी। सड़कों पर जगह-जगह खड्ढे बन गए हैं। उखड़ी सड़कों में पानी भर जाने से हादयों की आशंका बनी रही। लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया।  लोग घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर हो गए।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव हुआ, जिससे पैदल तथा दोपहिया वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। शहर के लगभग सभी चौकों पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतें पेश आईं।

बड़े वाहनों के गुजरने से जहां पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहनों पर सवारों के कपड़े गंदे पानी की छींटें पड़ने से खराब हो रहे थे, वहीं सड़क के बीच जलभराव से नजर नहीं आ रहे गड्ढे भी आफत बने। हादसों की आशंका बनी रही। लोग संभल कर चले रहे थे। बावजूद कई जगह पर वाहनों के फिसलने का सिलसिला जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed