{"_id":"57f5028b4f1c1bcd4e270269","slug":"hightech-instruments-installed-on-loc-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक एलओसी पर हाइटेक हुई सुरक्षा की तकनीक, सेना हाई अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक एलओसी पर हाइटेक हुई सुरक्षा की तकनीक, सेना हाई अलर्ट पर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 05 Oct 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक के बीच युद्ध की स्थिति और घुसपैठ की आशंकाओं के बीच सेना और बीएसएफ ने सीमा को अलर्ट कर दिया है। आईबी पर आधुनिक उपकरणों से घुसपैठ की जांच की जा रही है, जबकि एलओसी पर सीमा पार से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
सीमा पर लगी तारबंदी में 440 वोल्ट का करंट छोड़ा गया है। ग्रामीणों को भी तारबंदी के नजदीक आने पर रोक लगा दी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ रोकने के लिए सांबा, हीरानगर, जम्मू सेक्टर के तरनाह, छाप, बेई, बसंतर, नाले पर मोबाइल सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

हाइटेक उपकरणों से महफूज हुई एलओसी
border
- फोटो : PTI
सीमा और नियंत्रण रेखा दोनों पर ही रडार, नाइट विजन कैमरा, तारबंदी घुसपैठ रोकने में सहायक हो रही है। तरनाह व छप नाले से अक्सर होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ ने गंडोला कैमरा के साथ जवान को तैनात किया गया है।
इसमें नाले के दोनों तरफ भारतीय सीमा में गंडोला से मूवमेंट की जा रही है। इस मूवमेंट मेें गंडोला में बख्तरबंद केबिन में जवान नाइट विजन कैमरा लेकर सुरक्षा जांच कर रहा है। सुरक्षा जांच के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

एक सप्ताह में चार संदिग्ध सीमा पार करते पकड़े
Border Security
- फोटो : File Photo
सीमा पर मुस्तैदी के कारण पिछले कई माह से घुसपैठ भी नहीं होने का दावा किया गया है। करीब सौ किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने का दावा बीएसएफ कर रही है। एलओसी पर आधुनिक उपकरण की कमी के कारण घुसपैठ की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
हालांकि एलओसी पर तारबंदी की गई है और करंट भी छोड़ा है। इसके बावजूद पिछले एक सप्ताह में चार संदिग्ध सीमा पार करते जम्मू की सरहद पर पकड़े गए हैं। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी अब्दुल कयूम भी परगवाल सेक्टर से पकड़ा गया।