फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   hightech instruments installed on LOC india

भारत-पाक एलओसी पर हाइटेक हुई सुरक्षा की तकनीक, सेना हाई अलर्ट पर

Wed, 05 Oct 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 05 Oct 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
hightech instruments installed on LOC india
एलओसी - फोटो : File Photo
भारत-पाक के बीच युद्ध की स्थिति और घुसपैठ की आशंकाओं के बीच सेना और बीएसएफ ने सीमा को अलर्ट कर दिया है। आईबी पर आधुनिक उपकरणों से घुसपैठ की जांच की जा रही है, जबकि एलओसी पर सीमा पार से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीमा पर लगी तारबंदी में 440 वोल्ट का करंट छोड़ा गया है। ग्रामीणों को भी तारबंदी के नजदीक आने पर रोक लगा दी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ रोकने के लिए सांबा, हीरानगर, जम्मू सेक्टर के तरनाह, छाप, बेई, बसंतर, नाले पर मोबाइल सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

 

हाइटेक उपकरणों से महफूज हुई एलओसी

hightech instruments installed on LOC india
border - फोटो : PTI
सीमा और नियंत्रण रेखा दोनों पर ही रडार, नाइट विजन कैमरा, तारबंदी घुसपैठ रोकने में सहायक हो रही है। तरनाह व छप नाले से अक्सर होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ ने गंडोला कैमरा के साथ जवान को तैनात किया गया है।

इसमें नाले के दोनों तरफ भारतीय सीमा में गंडोला से मूवमेंट की जा रही है। इस मूवमेंट मेें गंडोला में बख्तरबंद केबिन में जवान नाइट विजन कैमरा लेकर सुरक्षा जांच कर रहा है। सुरक्षा जांच के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

एक सप्ताह में चार संदिग्ध सीमा पार करते पकड़े

hightech instruments installed on LOC india
Border Security - फोटो : File Photo
सीमा पर मुस्तैदी के कारण पिछले कई माह से घुसपैठ भी नहीं होने का दावा किया गया है। करीब सौ किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने का दावा बीएसएफ कर रही है। एलओसी पर आधुनिक उपकरण की कमी के कारण घुसपैठ की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

हालांकि एलओसी पर तारबंदी की गई है और करंट भी छोड़ा है। इसके बावजूद पिछले एक सप्ताह में चार संदिग्ध सीमा पार करते जम्मू की सरहद पर पकड़े गए हैं। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी अब्दुल कयूम भी परगवाल सेक्टर से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed