फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high security on new year

नए साल के लिए एजेंसियों ने तैयार किया पुख्ता सुरक्षा का ब्लू प्रिंट

Fri, 30 Dec 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 30 Dec 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
high security on new year
नाके पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
नव वर्ष को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शहर से लेकर सीमांत इलाकों पर अलर्ट रखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। सीमांत इलाकों में बाकायदा एसएसबी को तैनात किया गया है। पुलिस के साथ मिलकर यह लोग सुरक्षा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों ने शहर के बाहरी इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। संदिग्ध इलाकों में जांच की जा रही है। संदिग्ध इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा बार्डर के इलाकों में नाकों पर पुलिस को अधिक सतर्क होकर काम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों से निजी तौर पर इलाकों में गश्त करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा नगरोटा में खासकर पुलिस ने अपनी नफरी बढ़ा दी है। सैन्य कैंपों की तरफ लगने वाले सभी रास्तों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सेना के अन्य कैंपों की तरफ भी सुरक्षा बलों की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरोटा हमले के बाद आतंकी उधमपुर में भी सेना की उत्तरी कमांड को निशाना बना सकते हैं। इसलिए उधमपुर को जोड़ने वाले दोनों तरफ से रास्तों पर हाईवे पर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। जम्मू से लेकर रामबन तक पुलिस का कड़ा पहरा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed