फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high level meeting in anantnag

कश्मीर में आतंकियों और उपद्रवियों से सख्ती से निपटेंगे सुरक्षाबल के जवान

Sat, 25 Feb 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Feb 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
high level meeting in anantnag
शहीद के परिजनों से मिलते डीजीपी - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में आतंकियों और उपद्रवियों से निपटने के लिए डीजीपी एसपी पैद ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस को तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया है, ताकि शांति बनाई रखी जा सके। दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर वैद ने उच्च अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। 
विज्ञापन


अधिकारियों पर जोर देते हुए कहा कि वह आपस में तालमेल बढ़ाकर सख्ती से काम करें। आतंक और उपद्रवियों से निपटने के सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंनने कहा कि पिछले कुछ समय से आतंकियों को स्थानीय मदद मिल रही है। जब भी आतंकी हमला करते हैं तो स्थानीय लोग उनके समर्थन में सुरक्षा कर्मियों पर पथराव करते हैं और वह इसकी आढ़ में भागने में कामयाब होते हैं।
विज्ञापन

ड्रग्स की तस्करी पर भी हुई बातचीत

high level meeting in anantnag
डीजीपी डॉ एसपी वैद - फोटो : File Photo
बैठक में नशे को लेकर भी बातचीत हुई। इसमें कहा गया कि नशे की तस्करी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें और उन्हें पकड़ें। वहीं कश्मीर के आईजी एसजेएम जिलानी ने कश्मीर के सुरक्षा हालातों पर जानकारी दी। बताया कि आतंकवाद से निपटने के लिए क्या कुछ रणनीति बनाई गई है।

वैद ने उन दो सैन्य जवानों के घर का भी दौरा किया। जो आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। इनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। आतंकी हमले में बिजबिहाड़ा के गुलाम मोहियूदीन और जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा के तबेला के रहने रवि कुमार शहीद हुए थे। सुबह वह अनंतनाग और दोपहर बाद जम्मू पहुंचे। सेना के जीओसी मेजर जनरल अशोक नरूला भी डीजीपी के साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed