{"_id":"58b1a56c4f1c1bdb2fb23b94","slug":"high-level-meeting-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकियों और उपद्रवियों से सख्ती से निपटेंगे सुरक्षाबल के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकियों और उपद्रवियों से सख्ती से निपटेंगे सुरक्षाबल के जवान
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
शहीद के परिजनों से मिलते डीजीपी
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में आतंकियों और उपद्रवियों से निपटने के लिए डीजीपी एसपी पैद ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस को तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया है, ताकि शांति बनाई रखी जा सके। दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर वैद ने उच्च अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
अधिकारियों पर जोर देते हुए कहा कि वह आपस में तालमेल बढ़ाकर सख्ती से काम करें। आतंक और उपद्रवियों से निपटने के सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंनने कहा कि पिछले कुछ समय से आतंकियों को स्थानीय मदद मिल रही है। जब भी आतंकी हमला करते हैं तो स्थानीय लोग उनके समर्थन में सुरक्षा कर्मियों पर पथराव करते हैं और वह इसकी आढ़ में भागने में कामयाब होते हैं।

Trending Videos
ड्रग्स की तस्करी पर भी हुई बातचीत
डीजीपी डॉ एसपी वैद
- फोटो : File Photo
बैठक में नशे को लेकर भी बातचीत हुई। इसमें कहा गया कि नशे की तस्करी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें और उन्हें पकड़ें। वहीं कश्मीर के आईजी एसजेएम जिलानी ने कश्मीर के सुरक्षा हालातों पर जानकारी दी। बताया कि आतंकवाद से निपटने के लिए क्या कुछ रणनीति बनाई गई है।
वैद ने उन दो सैन्य जवानों के घर का भी दौरा किया। जो आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। इनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। आतंकी हमले में बिजबिहाड़ा के गुलाम मोहियूदीन और जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा के तबेला के रहने रवि कुमार शहीद हुए थे। सुबह वह अनंतनाग और दोपहर बाद जम्मू पहुंचे। सेना के जीओसी मेजर जनरल अशोक नरूला भी डीजीपी के साथ थे।