{"_id":"5d8106dd8ebc3e93d02848f8","slug":"high-drama-enfolds-at-srinagar-airport-as-yashwant-sinha-refuses-to-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोके गए यशवंत सिन्हा, शहर में जाने की अनुमति नहीं, दिल्ली लौटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोके गए यशवंत सिन्हा, शहर में जाने की अनुमति नहीं, दिल्ली लौटाया गया
Tue, 17 Sep 2019 09:46 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 17 Sep 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा को मंगलवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया गया और वापस दिल्ली लौटा दिया गया।
एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) कपिल काक व सामाजिक कार्यकर्ता सुशोभा भावे के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे सिन्हा को देखकर एयरपोर्ट अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए। पुलिस उन्हें एस्कोर्ट कर वीआईपी लाउंज में ले गई क्योंकि यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें शहर में जाने की अनुमति है या नहीं।
सिन्हा से कहा गया कि उन्हें शहर में जाने की अनुमति नहीं है। इस वजह से वह लौट जाएं क्योंकि पाबंदियां लागू हैं। संचार सेवा ठप है। इस पर सिन्हा ने अधिकारियों से वह आदेश दिखाने को कहा जिसमें उनके शहर में जाने पर रोक है। वह वापसी की फ्लाइट से लौटने को तैयार नहीं थे और उन्होंने राज्य के अधिकारियों को संदेश भिजवाया कि जब तक उन्हें शहर में दाखिल होने की अनुमति नहीं मिलती है तब तक वे यहीं रुकेंगे।
विज्ञापन
अंतत: अधिकारी उन्हें मनाकर दिल्ली भेजने में सफल रहे। टीम के अन्य दो सदस्यों को शहर में जाने की अनुमति दी। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, वामपंथी नेता डी राजा को भी एयरपोर्ट से लौटा दिया गया है।