फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high court Justice Rajesh Bindal take Oath in jammu

हाईकोर्ट के जस्टिस बिंदल ने ली पद की शपथ, उच्च न्यायालय में जजों की संख्या बढ़कर नौ हुई

Tue, 20 Nov 2018 04:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 20 Nov 2018 04:06 AM IST
विज्ञापन
high court Justice Rajesh Bindal take Oath in jammu
शपथ लेते हुए जस्टिस राजेश बिंदल
हाल ही में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में ट्रांसफर किए गए जस्टिस राजेश बिंदल ने सोमवार को पद की शपथग्रहण कर ली। रजिस्ट्रार संजय डार ने उन्हें शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


इस मौके  पर चीफ जस्टिस गीता मित्तल समेत हाईकोर्ट के सीनियर जज, अधिकारी और वकील मौजूद रहे। जस्टिस बिंदल अब तक 78 हजार मामलों को हल कर चुके हैं। 

जस्टिस बिंदल पंजाब और हरियाणा में भी काम कर रह चुके हैं। इससे पहले रजिस्ट्रार ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और चीफ जस्टिस के ऑथराइजेशन लेटर को भी पढ़ा। जस्टिस बिंदल के आने से अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या नौ हो गई है। 

16 अप्रैल 1961 को बिंदल का जन्म अंबाला में हुआ। अंबाला के जैन स्कूल से दसवीं पास की। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। कुरुक्षेत्र की यूनिवर्सिटी से 1985 में एलएलबी की। 
विज्ञापन

वह 2004 तक सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में रहे। पंजाब, हरियाणा में ईपीएफओ, सतलुज विवाद के  दौरान वह पंजाब के साथ थे। इसके बाद आयकर विभाग में भी सेवाएं दीं। 

2006 में वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज बनाए गए। जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर, ताछी रबस्तान, संजय कुमार गुप्ता, सिंधु शर्मा, पूर्व चीफ जस्टिस एसके मित्तल, डिवकॉम, आईजी और बार एसोसिएशन के लोग भी इस मौके पर मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed