फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High Court Bar Association, Jammu Registered After 98 Years

Jammu News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू का 98 साल बाद पंजीकरण

विज्ञापन
High Court Bar Association, Jammu Registered After 98 Years
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के पदा​धिकारियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र सौंपती नीलम खजूरिया।
रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज की संयुक्त निदेशक ने पदाधिकारियों को प्रदान किया पंजीकरण प्रमाण पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू का स्थापना के 98 वर्ष बाद औपचारिक रूप से पंजीकरण हो गया है। मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की जम्मू विंग स्थित बार हॉल में हुए कार्यक्रम में रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज की संयुक्त निदेशक नीलम खजूरिया ने बार पदाधिकारियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया।
कभी एसोसिएशन के सदस्यों का चरित्र सत्यापन तो कभी राजनीतिक संबद्धता के चलते कई बार कोशिशों के बावजूद इसका पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। इस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पंजीकरण के लिए लगातार कोशिश जारी रखी जो अंतत: कामयाब हुई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल ने इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने लगातार जम्मू-कश्मीर के कानूनी समुदाय के हितों की रक्षा की है और उनके लिए आवाज उठाई है।
विज्ञापन

इस दौरान जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली, जस्टिस सिंधु शर्मा, जस्टिस रजनीश ओसवाल, जस्टिस राहुल भारती, जस्टिस मोक्ष खजूरिया काजमी, जस्टिस राजेश सेखरी, जस्टिस मोहम्मद यूसुफ वानी, जस्टिस शहजाद अजीम, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जम्मू के उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन से जुड़े हैं छह हजार सदस्य
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जम्मू से छह हजार सदस्य जुड़े हैं। आने वाले सितंबर-अक्तूबर माह में एसोसिएशन के चुनाव भी हो सकते हैं। बार से जुड़ने के नियम अन्य राज्यों की अपेक्षा कड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed