फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   high-court-asks-payal-abdullah-to-gracefully-vacate-government-bungalow

उमर अब्दुल्ला की पत्नी को खाली करना ही होगा सरकारी बंगला

Fri, 19 Aug 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
high-court-asks-payal-abdullah-to-gracefully-vacate-government-bungalow
पत्नी पायल के साथ उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल अब्दुल्ला को यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें सरकारी आवास खाली करना ही होगा।
विज्ञापन


अदालत ने उन्हें सुझाव दिया कि वे किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने की अपेक्षा शिष्टाचार पूर्वक सरकारी बंगला खाली कर दें। फिलहाल अदालत ने इस मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ट्रायल कोर्ट भी पायल के आवेदन को खारिज चुका है।

न्यायमूर्ति इंद्रमीत कौर ने मामले की सुनवाई के दौरान पायल के वकील से पूछा कि वे बताएं की कितने समय में वह आवास खाली कर देंगी। आप को आवास खाली करने के लिए समय चाहिए तो कुछ समय दिया जा सकता है। पायल के अधिवक्ता ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। आखिर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत ने कहा कि वे इस मामले में विस्तृत निर्णय देंगे।
विज्ञापन

पायल बंगला खाली करने को राजी नहीं

high-court-asks-payal-abdullah-to-gracefully-vacate-government-bungalow
कोर्ट - फोटो : Demp Pic.
सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कार्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद वहां से जाना पड़ता है। ऐसे में पायल को भी सरकारी आवास खाली करना ही होगा।

अदालत ने कहा कि जहां तक उनकी सुरक्षा का मुद्दा है दिल्ली में रहने के दौरान पायल व उनके बच्चों को दिल्ली पुलिस जेड व जेड प्लस सुरक्षा प्रदान कराएगी। 

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने पायल अब्दुल्ला को लुटियन जोन (7 अकबर रोड) में आवंटित बंगले को खाली करने का निर्देश दिया है। पायल ने इस निर्णय को चुनौती दी है। पायल के अनुसार उसे व उसके बच्चों को जेड और जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में 94 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सरकार उन्हें निजी फ्लैट में जाने के लिए कह रही है जहां उनकी सुरक्षा करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed