{"_id":"57389fc74f1c1bd918ac714d","slug":"high-alert-at-india-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा से सटे गांवों में आई संदिग्ध कॉल, अलर्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन सीमा से सटे गांवों में आई संदिग्ध कॉल, अलर्ट घोषित
एजेंसी/ लेह
Updated Sun, 15 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध कॉल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन सीमा से सटे गांवों में कई लोगों को संदिग्ध कॉल आने के बाद यहां अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये फोन जासूसों ने किए थे, जो क्षेत्र में सेना की मौजूदगी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे।
वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सटे गांवों के प्रधान समेत कुछ अन्य लोगों को जासूसों का फोन आया, जिसमें एलएसी पर सेना की तैनाती के बारे में पूछा जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि ये फोन चीन अथवा पाकिस्तान से आए होंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फोन करने वालों ने खुद को कर्नल और स्थानीय अधिकारी बताया और क्षेत्र में सेना की मौजूदगी को लेकर जानकारी लेनी चाही।
इसके बाद सेना ने एलएसी से सटे इन गांवों के ग्रामीणों को ऐसे किसी भी फोन कॉल पर कोई भी जानकारी न देने की हिदायत दी है। इन कॉल को लेकर की गई सेना की जांच में सामने आया कि ये फोन उनको ही आ रहे हैं, जो कि सरपंच या अन्य किसी पद पर हैं।