{"_id":"6087a36a8e45aa32c93fc9a6","slug":"hideout-busted-in-tulkhan-bijbehara-by-police-huge-consignment-of-drugs-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में नशा तस्करी पर प्रहार: भूमिगत ठिकाने का भंडाफोड़, ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में नशा तस्करी पर प्रहार: भूमिगत ठिकाने का भंडाफोड़, ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद
Tue, 27 Apr 2021 11:08 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:08 AM IST
सार
कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध शुरू किया है।
विज्ञापन
ड्रग्स की खेप बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने अनंतनाग जिले में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। इससे पहले सोमवार को किश्तवाड़ और दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में तीन आतंकी ठिकानों को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया था।
विज्ञापन
बता दें कि विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस ने बिजबिहाड़ा के तल्खान क्रॉसिंग पर नाका लगाया था। इस दौरान फारूक अहमद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 10 बोतल कोडीन बरामद किया। पूछताछ के दौरान उसने एक डीलर मोहम्मद अशरफ खान के नाम का खुलासा किया। जिससे वह ड्रग्स खरीद रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप बरामद हुई। जिसमें 34.7 किलोग्राम चरस पाउडर, कोडीन की 80 बोतलें और 4500 कैप्सूल बरामद हुए हैं। यह सभी एक भूमिगत ठिकाने में छिपाए गए थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 7 अप्रैल को इसी तरह के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया था और ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, तलाशी में 40 गोलियां, दो वायरलेस सेट व अन्य सामान बरामद