फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: terrorist hideout busted in Kulgam, many weapons recovered

तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, तलाशी में 40 गोलियां, दो वायरलेस सेट व अन्य सामान बरामद

Tue, 27 Apr 2021 03:05 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 27 Apr 2021 03:05 AM IST
सार

कश्मीर के कुलगाम जिले के मंज़गाम वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: terrorist hideout busted in Kulgam, many weapons recovered
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ और दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को तीन आतंकी ठिकानों को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। ठिकानों से हथियारों का जखीरा व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। किश्तवाड़ में ठिकाने को ध्वस्त कर आतंकी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने की मुहिम को झटका दिया गया है।  

विज्ञापन


किश्तवाड़ के छात्रू के जंगल में 11 राष्ट्रीय राइफल और पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। इस दौरान दो वायरलेस सेट, दो चीन निर्मित पिस्तौल, दो पिस्तौल के मैगजीन, 38 गोलियां और कुछ दवाएं बरामद की हैं। छात्रू का जंगल दक्षिणी कश्मीर और किश्तवाड़ के बीच आतंकियों की मूवमेंट का रास्ता है। उधर, सेना और पुलिस को आशंका है कि आसपास के जंगलों में आतंकवादी छिपे हो सकते है। इसी के मद्देनजर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस थाना छात्रू में मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी सुरक्षा बलों ने आईईडी, विस्फोटक, हथियार तथा अन्य सामग्री बरामद कर आतंकियों तथा उनके मददगारों के नापाक इरादों को नाकाम किया है। 
विज्ञापन


वहीं, दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के आहरबल इलाके के अदिपाल जंगल क्षेत्र में 34 राष्ट्रीय राइफल्स, 18 बटालियन सीआरपीएफ तथा पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर दो आतंकी ठिकाने को खोज निकाला। यहां से एक पीका मशीनगन, एक यूएमजी, पीका मशीनगन की नौ गोलियां, एक पिस्टल व 24 गोलियां, एके-47 की रोटेटिंग बोल्ट व 237 गोलियां, एक चिली ग्रेनेड, चार सोलर प्लेट, दो पावर बैंक, एक रेडियो, एक टार्च, दो जैकेट, दो स्लीपिंग बैग, दो फेस मास्क, दो आर्मी व एक सीआरपीएफ की तरह शर्ट समेत अन्य कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। आतंकियों के छिपे होने की आशंका में पूरे इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किश्तवाड़ में सरूरी कर रहा युवकों की भर्ती
सीमा पार से घुसपैठ कर आतंकी कश्मीर की ओर जाते हैं, जिनकी मदद करने वाले स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर जंगल में हथियार छिपाते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मुहैया करवाए जा सकें। गत तीन दशक से सक्रिय आतंकवादी मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरूरी की तलाश जारी है। दो साल में उसने जिले में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया हैं। इनमें परिहार भाइयों, आरएसएस नेता की हत्या, अंग रक्षकों की सर्विस रायफल छीनना शामिल है। हालांकि सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को बटोत में मार गिराया गया था। सूचना है कि सरूरी की ओर से युवकों की भर्ती का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed