फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   hideout burst in doda

J&K: डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाने को किया ध्वस्त

Tue, 27 Sep 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा Updated Tue, 27 Sep 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
hideout burst in doda
आतंकी ठिकाने से बरामद हथियार - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के देसा क्षेत्र सेना की 10 आरआर और पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर मंजमी देसा के जंगलों में रानौत के नजदीक तलाशी अभियान चलाकर आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए। तलाशी अभियान के दौरान एक एके-47,12 बोर की आठ रायफल, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, दो पिस्टल, 2263 राउंड, दो रेडियो सेट और दो नक्शे बरामद हुए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मिले हथियार काफी पुराने हैं। पहले भी इस जगह तलाशी अभियान चलाया गया था। मंगलवार को इसमें सफलता हाथ लगी। माना जा रहा है कि क्षेत्र में सक्रिय रहे आतंकवादियों ने इसे छिपाकर रखा होगा। हालांकि, क्षेत्र में पिछले पांच साल से जिले में आतंकवादी सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने लोगों से छीनी थी रायफल

hideout burst in doda
आतंकी ठिकाना - फोटो : Amar Ujala
डीआईजी डोडा, किश्तवाड़, रामबन रेंज निसार अहमद जो किश्तवाड़ दौरे पर हैं, उन्होंने फोन पर इसकी पुष्टि भी की।

उन्होंने कहा कि बरामद 12 बोर की रायफल आतंकवाद के दौरान आतंकियों ने लोगों से छीनी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed