{"_id":"5b8c363f42c79246400abd61","slug":"heroin-worth-rupees-one-hundred-fifty-crore-caught-by-jammu-police-and-narcotics-control-bureau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू और कठुआ में पकड़ी गई 150 करोड़ की हिरोइन, एनबीसी और पुलिस को बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू और कठुआ में पकड़ी गई 150 करोड़ की हिरोइन, एनबीसी और पुलिस को बड़ी सफलता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कठुआ में 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक पकड़ी गई खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ से ज्यादा है। सूत्रों ने बताया कि कश्मीर की ओर से आ रही कार में नशे की बड़ी खेप की तस्करी की जानकारी के बाद नाका लगाया गया था। पल्ली मोड़ के नजदीक एनसीबी की टीम ने कार को रोका और उसमें से तलाशी लेने पर हेराइन की खेप को बरामद किया।
उधर जम्मू पुलिस ने गांधी नगर में चेकिंग के दौरान पंजाब नंबर की कार को रोका। तलाशी लेने पर कार चालक से 85 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम चरस और 52 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुपवाड़ा निवासी अब्दुल लतीफ बताया। उसके साथ बैठे दो अन्य लोगों में एक बारामुला के हमपोरा का मंजूर अहमद और दूसरा अब्दुल मजीद शामिल है।
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। इससे पहले शनिवार को नगरोटा में भी इंटेलिजेंस ने 9 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई थी। इसके पहले भी गांधी नगर पुलिस की तरफ से ही 120 ग्राम हेरोइन के साथ कश्मीर के दो तस्करों को पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जम्मू के युवाओं में इसे बेचते हैं। लंबे समय से इस कारोबार में लगे हुए हैं।

पंजाब नंबर की कार रखी
तीनों आरोपी कश्मीर के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने पंजाब नंबर की कार रखी हुई है। ताकि तस्करी पर किसी को शक नहीं हो। कोई उस पर शक नहीं करे, इसके लिए वे अकसर इसी कार से चलते थे।