फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Here, answer to gun with pen...Jammu and Kashmir is being created

बदलाव : गोलियों के बीच बेखौफ बच्चे बुन रहे सुनहरे भविष्य का सपना, स्कूल की दीवारें सुनाती हैं आतंक की कहानी

Wed, 30 Apr 2025 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा मुनीश शर्मा, पुंछ
मुनीश शर्मा, पुंछ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 05:53 AM IST
सार

एक तरफ दीवारों पर गोलियों के निशान दहशतगर्दी की याद दिलाते हैं, तो दूसरी तरफ किताबों में ध्यान लगाए बच्चों में दिख रहा है जम्मू-कश्मीर का चमकता भविष्य।

विज्ञापन
Here, answer to gun with pen...Jammu and Kashmir is being created
पुंछ में नियंत्रण रेखा पर रावला कोट सड़क पर स्थित है सरकारी मिडिल स्कूल, फकीरा दरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोड़ो कल की बातें... कल की बात पुरानी... मिलकर नई कहानी... ऐसा ही संकल्प पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मिडिल स्कूल, फकीरा दरा में पढ़ने वाले बच्चों के इरादों में झलकता है। एक तरफ दीवारों पर गोलियों के निशान दहशतगर्दी की याद दिलाते हैं, तो दूसरी तरफ किताबों में ध्यान लगाए बच्चों में दिख रहा है जम्मू-कश्मीर का चमकता भविष्य।

विज्ञापन


पुंछ में नियंत्रण रेखा पर रावला कोट सड़क पर स्थित है सरकारी मिडिल स्कूल, फकीरा दरा। बढ़ते तनाव के बीच यह इलाका भी सतर्क है, और यह लाज़मी भी है। सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन


इस स्कूल के विद्यार्थी बिशारत, नजाकत और साईमा छलनी दीवारों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं -हमारे माता-पिता और शिक्षक बताते हैं कि इस स्कूल को कई बार निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना ने कई बार यहाँ गोलियां बरसाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक मुश्ताक का कहना है-ये निशान 15 अगस्त 2019 की पाकिस्तानी गोलाबारी के हैं, जिसमें स्कूल की छत पर भी दो मोर्टार शेल गिरे थे। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्कूल में छुट्टी थी, वरना हम में से कोई जिंदा नहीं बचता।

Pahalgam Attack: बेटे ने क्यों लगााया था अल्लाह हू अकबर का नारा? जिप लाइन ऑपरेटर के पिता ने किया साफ
हम डरते नहीं, पर सतर्कता जरूरी...
हमारे स्कूल में भी बंकर होना चाहिए। स्कूल के बच्चे कहते हैं, हम डरते नहीं, पर सतर्कता जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारे स्कूल में भी बंकर बनाया जाए। दोबारा कभी कोई स्कूल को निशाना बनाए, तो कम से कम बच्चों को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed