फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Muslims utter Allahu Akbar in most situations Father of Pahalgam zip line worker

Pahalgam Attack: बेटे ने क्यों लगााया था अल्लाह हू अकबर का नारा? जिप लाइन ऑपरेटर के पिता ने किया साफ

Tue, 29 Apr 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 09:55 PM IST
सार

मुजम्मिल के पिता ने कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा है। मेरा बेटा सोमवार को घर आया था। फिर पुलिस आई और उसे ले गई। हम मुसलमान हैं और हम तूफान आने पर भी अल्लाह हू अकबर कहते हैं। 

विज्ञापन
Muslims utter Allahu Akbar in most situations Father of Pahalgam zip line worker
लाल घेरे में जिप लाइन ऑपरेटर - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान अल्लाह हू अकबर बोलते हुए दिखाई दे रहे जिप लाइन ऑपरेटर के पिता से मंगलवार को एनआईए ने लंबी पूछताछ की। एजेंसी ने उनसे इसके बारे में जब पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके बेटे द्वारा अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने के मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है, जबकि अधिकतर परिस्थितियों में मुस्लिम लोग अक्सर ये नारा लगाते हैं।

विज्ञापन

तीन बार कहा था अल्लाह हू अकबर
22 अप्रैल को जब बायसरन में आतंकियों ने 26 लोगों की जान ले ली थी, उस समय अहमदाबाद का एक पर्यटक ऋषि भट्ट जो जिप लाइन की सवारी कर रहा था, उसने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जिप लाइन संचालक मुजम्मिल को पहली गोली की आवाज सुनने के बाद तीन बार अल्लाह हू अकबर कहते हुए देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हम मुसलमान हैं, अल्लाह हू अकबर कहते हैं
मुजम्मिल के पिता ने कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा है। मेरा बेटा सोमवार को घर आया था। फिर पुलिस आई और उसे ले गई। हम मुसलमान हैं और हम तूफान आने पर भी अल्लाह हू अकबर कहते हैं। हम कोई भी काम शुरू करते समय भी अल्लाह हू अकबर कहते हैं। इसमें गलत क्या है?"

विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती बोलीं- जैसे जय श्रीराम, वैसे ही अल्लाह हू अकबर
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जिप लाइन ऑपरेटर द्वारा अल्लाह हू अकबर कहे जाने पर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही सांप्रदायिकता पर चिंता जताते हुए कहा कि धर्म के नारों को गलत संदर्भों में घसीटा जा रहा है। मुसलमान अल्लाह हू अकबर कहते हैं, जैसे हिंदू श्री राम कहते हैं। जब भी हम किसी कठिनाई में होते हैं, तो अल्लाह हू अकबर कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed