फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   her father expressed satisfaction over the investigation, said- No need to CBI

कठुआ कांडः बच्ची के पिता ने जांच पर जताई संतुष्टि, कहा- CBI जांच की जरूरत नहीं

Sat, 14 Apr 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 14 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
her father expressed satisfaction over the investigation, said- No need to CBI
kathua - फोटो : ANI

रसाना में दुष्कर्म के बाद मारी गई आठ साल की बच्ची के असली माता-पिता मौजूूदा समय में उधमपुर के इलाके में अपने माल मवेशी और डेरे के साथ ठहरे हैं। उन्होंने बेटी की हत्या के मामले में चल रही जांच पर संतुष्टि जताई है।

विज्ञापन


बच्ची के असली पिता ने बताया कि जब बच्ची एक वर्ष की थी तो साले ने उसके सामने बच्ची को गोद लेने का प्रस्ताव रखा और उन्होंने भी इसके लिए हां कर दी। क्योंकि एक सड़क दुर्घटना में  उसके मामा के तीन बच्चों की मौत हो गई थी। वह भांजी को अपनी बेटी की तरह रखना चाहता था।
विज्ञापन


उनके डेरे छह महीने कारगिल और छह महीने कठुआ व सांबा में रहते हैं। जब कारगिल में रहते थे तो पूरा परिवार एक साथ रहते थे। लेकिन जम्मू संभाग में आने पर बच्ची अपने मामा के साथ रसाना में रहती थी और माता-पिता अपने परिवार के साथ सांबा में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांबा में रहते हुए कभी-कभार ही बेटी से मिलना होता था। दस जनवरी को जब बच्ची के गायब होने की सूचना मिली तो उसके माता-पिता परिवार सहित रसाना पहुंच गए। वहां बच्ची की मौत के बारे में जानकारी मिली तो यकीन ही नहीं हुुआ। आखिर कोई इतनी छोटी बच्ची के साथ यह सब कैसे कर सकता है? 


बच्ची के माता-पिता ने बस एक ही मांग की है कि उसकी बेटी को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पिता ने मौजूदा समय में चल रही जांच से संतुष्टी जताई। उसका कहना था कि सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है। पिता ने बताया कि शनिवार को सभी डेरे के साथ घाटी की तरफ निकल पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed