फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Help desk set up in Srinagar for victims of terrorism

Jammu News: आतंकवाद पीड़ितों के लिए श्रीनगर में सहायता कक्ष स्थापित

विज्ञापन
Help desk set up in Srinagar for victims of terrorism
श्रीनगर। एसआरओ-43 (विध्वंसक) 1994 के तहत लंबित मामलों के संबंध में हितधारकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन श्रीनगर ने हेल्पलाइन स्थापित की है। उपायुक्त/जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर के कार्यालय में इस बाबत एक नियंत्रण कक्ष/सहायता डेस्क बनाया गया है। यह पहल जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की घोषणा के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद पीड़ितों के आश्रितों को नौकरियां प्रदान की जाएंगी और लंबित मामलों को दुबारा से उठाया जाएगा ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जिले भर के आतंकवाद प्रभावित परिवारों की शिकायतों के पंजीकरण और समाधान को सुगम बनाना है ताकि संबंधित हितधारकों की सहायता के लिए 1994 के एसआरओ-43 के तहत आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में मारे गए नागरिकों/सशस्त्रबलों के परिजनों के मामलों का त्वरित निपटारा किया जा सके।
विज्ञापन

श्रीनगर के उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोग आपातकालीन संचालन केंद्र से लैंडलाइन नंबर 0194-2457543 और 0194-2457552 तथा व्हाट्सएप नंबर 9103998355, 9103998356 और 9103998357 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि हेल्पडेस्क/नियंत्रण कक्ष श्रीनगर के सहायक आयुक्त राजस्व उमर गुलज़ार की देखरेख में कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed