फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy traffic jam on jammu airport road, everyone is bothered

जम्मू एयरपोर्ट रोड पर जाम बेलगाम, राह से गुजरने वाला हर कोई हो रहा परेशान

Tue, 23 Mar 2021 04:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 23 Mar 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
heavy traffic jam on jammu airport road, everyone is bothered
सतवारी-एयरपोर्ट रोड़ पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

तमाम कोशिशों के बावजूद शहर में पीक टाइम में यातायात पुलिस जाम की समस्या का तोड़ नहीं निकाल पा रही। यातायात बाधित होने से एयरपोर्ट रोड पर सुबह के वक्त तीन से चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा है। सुबह नौ से 10 बजे के बीच इतनी ट्रैफिक होती है कि नौकरी पेशा पर जाने वाले अकसर लेट हो जाते हैं। यही नहीं, एयरपोर्ट के गेट के बाहर सड़कों पर ही वाहनों को पार्क कर दिया जाता है। ऐसा करने में सरकारी काफिले तक शामिल हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर आने वाले वीआईपी को लेने जाने वाली गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर दी जाती हैं। इससे जाम लग जाता है। यातायात पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में भी सुबह के वक्त जाम लग रहा है। शहर के बीसी रोड, कनाल रोड आदि में भी पीक टाइम पर यही समस्या रहती है। बारिश के वक्त भी शहर में कई जगहों पर यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शोपियां मुठभेड़ : आतंकी का चार साल का बेटा बोला आप बाहर आ जाओ, हमें आपकी बहुत याद आती है
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात की है कि इस समस्या को लेकर कोई कदम उठाएं। जो वाहन एयरपोर्ट के बाहर खड़े रहते हैं, उनको अंदर पार्क करवाया जाएगा। पार्किंग भी बन रही है, जहां पर आने वाले लोग अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे। बहुत जल्द इस समस्या से निजात मिल जाएगी। -शिव कुमार, एसएसपी, ट्रैफिक पुलिस, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed