फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy traffic jam in jammu city

कड़ाके की ठंड ने ‘जाम’ कर दिया शहर

Sun, 28 Dec 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
heavy traffic jam in jammu city

कड़ाके की ठंड के बीच शहर में आधे से अधिक बंद पड़े ट्रैफिक सिगनल के चलते यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों से आने वाले लोगों और वाहनों के चलते अतिरिक्त बोझ में यातायात नियंत्रण करने का ढांचा और मैन पावर दोनों बेबस हो गए हैं। आलम यह है कि शहर के हर बड़े चौक-चौराहे पर जाम लग रहा है। यहां तक कि गलियां भी इससे अछूती नहीं हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने पूरी रियासत को अपनी चपेट में ले लिया है। बर्फबारी वाले इलाकों से आने वाले लोगों की वजह से शहर में 20 हजार अतिरिक्त वाहनों का बोझ बढ़ गया है। पहले से ही शहर में वाहनों की संख्या अधिक है। ऐसे में अतिरिक्त वाहनों की बढ़ोतरी ने तंग सड़कों पर यातायात इंतजाम ध्वस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक सिगनल का खराब होना इसमें और बढ़ावा दे रहा है। ज्यूल चौक, कच्ची छावनी, बिग्रेडियर राजिंदर सिंह चौक, इंदिरा चौक, अंबफला चौक, राजिंदर पार्क चौक, पंजतीर्थी चौक, जोनल पुलिस हेडक्वार्टर चौक सहित कई मुख्य चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटें ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी खराबी रुला रही
तकनीकी खराबी के कारण यह लाइटें बंद हो गई हैं। बंद होने के कारण यातायात व्यवस्था अनियंत्रित हो गई है। चौराहों पर लगने वाले जाम का असर आसपास के क्षेत्रों में भी रहता है। वाहन चालक जाम से निकलने से गालियों का रुख करते हैं। ऐसे में गलियों में भी जाम की स्थिति बन जाती है।

गतिविधियों से पड़ा असर
चुनाव खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों के वाहनों की मूवमेंट पिछले कुछ दिनों से बढ़ी है। क्रिसमस को लेकर भी शहर में चहलपहल रही। नए साल को लेकर भी चहलपहल शुरू हो गई है। ऐसे में शहर में वाहनों की मूवमेंट अधिक हो गई है। इसकी वजह से भी जाम की स्थिति बन रही है।


ट्रैफिक सिगनल खराब हो गए हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए नगर निगम और संबंधित एजेंसी से कहा गया है। जल्द ही यह ठीक कर लिए जाएंगे। रही बात जाम की तो शहर में वाहनों की अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। इसकी वजह से जाम लग रहा है।
-मोहन लाल, एसएसपी यातायात पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed