फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy summer steps in jammu

बेहाल कर देने वाली गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sun, 14 May 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 14 May 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
heavy summer steps in jammu
गर्मी से जनजीवन बेहाल - फोटो : File Photo

मई के आगे बढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। लू के थपेड़ों से इंसानों के साथ जीवजंतु भी बेहाल हैं। राज्य के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर चला गया है। अमूमन ठंडे रहने वाले श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग जैसे स्थलों पर भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 16-17 मई को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। लेकिन अगले चौबीस घंटों में जम्मू में तपिश बढ़ेगी। जम्मू में शनिवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही तपिश बढ़ना शुरू हो गई थी। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। तपिश ने बाजारों से खरीदारों की रौनक गायब कर दी है। शनिवार को जम्मू में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी तापमान चार डिग्री चढ़कर 27.6 डिग्री तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed