{"_id":"588dffda4f1c1b2d3de8013b","slug":"heavy-snowfall-in-kashmirr","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम फिर बिगड़ा, कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम फिर बिगड़ा, कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 29 Jan 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में बर्फबारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में मौसम रविवार को एक बार फिर बिगड़ गया। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों एक बार फिर से बर्फबारी व बारिश का सिलसिला रियासत में तेज होगा।
वहीं पांच दिनों बाद जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे को जम्मू से श्रीनगर के लिए सुबह 11 बजे से खोला गया। लेकिन पंथियाल, रामसू के पास सड़क की हालत खराब होने के चलते दोपहर तीन बजे तक हाइवे पर यातायात बहाल रह सका। हालांकि कुछ घंटे के लिए खुले हाइवे से जम्मू में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं जरूरी सामान से भरे ट्रकों को कश्मीर घाटी भेजने में इस दौरान प्राथमिकता दी गई।
जम्मू श्रीनगर हाइवे ट्रैफिक कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाईवे की स्थिति को देखते हुए ही अब सोमवार को वाहनों को छोड़ने का फैसला लिया जाएगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले 24 घंटों में रियासत में कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। यह सिलसिला चार फरवरी तक चलेगा। कश्मीर घाटी में सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं कश्मीर घाटी में पहाड़ों में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन का खतरा भी लगातार बना हुआ है। खासतौर से कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बडगाम के साथ साथ लेह और कारगिल जिले के ऊपरी इलाकों में यह खतरा सबसे ज्यादा है।