फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy snowfall in jammu kashmir from tomorrow

जम्मू-कश्मीर में मकर संक्रांति से आफत ला सकती है बर्फबारी

Fri, 13 Jan 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 13 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in jammu kashmir from tomorrow
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : File Photo
रियासत में शनिवार को मकर संक्रांति के दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। राज्य के तीनों क्षेत्रों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में 16-17 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत मुगल रोड, लद्दाख और कारगिल के प्रमुख मार्गों पर यातायात पर मार पड़ सकती है। कश्मीर में शीतलहर जारी है। खून जमा देने वाली ठंड से घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा सामान्य से 6-7 डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन


गुलमर्ग, पहलगाम, कारगिल में भी पारे में गिरावट जारी है। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री नीचे चल रहा है। इस बीच, न्यूनतम -14.0 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कहां कितना रहा तापमान?

heavy snowfall in jammu kashmir from tomorrow
snowfall - फोटो : File Photo
कश्मीर में अब (10 दिन) चिल्ले बच्चा (बेबी कोल्ड) शुरू हो गया है। कड़ाके की सर्दी के साथ गत 21 दिसंबर को घाटी में चिल्ले कलां की शुरुआत हुई थी। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार से ही जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में मौसम खराब होना शुरू हो जाएगा।

मौसम का ऐसा मिजाज 18 जनवरी तक बना रहेगा। श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 3.2 और बीती रात का चार डिग्री गिरकर - 6.3 डिग्री के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। जम्मू में भी रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन की अब तक की सर्द रात रही। 
 
स्थान    न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग     -13.6
पहलगाम   -12.4
श्रीनगर     - 6.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed