फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy snowfall in jammu and kashmir

बर्फबारी से गुलजार हुईं कश्मीर की वादियां

Mon, 22 Dec 2014 10:46 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in jammu and kashmir

रियासत पूरी तरह से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। लद्दाख और कश्मीर के अधिकतर इलाकों में पारा लगातार सामान्य से नीचे चल रहा है। सोमवार को कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग के अलावा जिला कठुआ के बनी इलाके में जोड़े माता की पहाड़ियों, सरथल और मंदी धार इलाके में हल्की बर्फबारी हुई। कुपवाड़ा में 0.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। किश्तवाड़ में भी बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह कश्मीर संभाग में बादल छाए रहे। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में दिनभर कोहरे का असर रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली, पर फिर कोहरा छा गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश तथा पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


श्रीनगर में अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम आंका गया। जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमानों और ट्रेनों की रफ्तार रुकी

heavy snowfall in jammu and kashmir

सोमवार को भी खराब मौसम और कोहरे ने ट्रेनों और विमानों की रफ्तार रोक दी। जम्मू पहुंचने वाली तमाम उड़ानें लेट रहीं। एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार शाम को जम्मू से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी, जबकि अन्य तमाम उड़ानें एक से दो घंटे लेट रहीं। इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हावड़ा से जम्मू आने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा पुणे से चलने वाली झेलम एक्सप्रेस और इंदौर से आने वाली मालवा एक्सप्रेस सात-सात घंटे देरी से जम्मू पहुंचीं। वाराणसी-जम्मू बेगमपुरा एक्सप्रेस, सोनपुर-जम्मू मौर्य ध्वज एक्सप्रेस 5-5 घंटे, टाटा-मूरी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से जम्मू में पहुंची। इसके चलते जम्मू से रवाना होने वाली ट्रेनों का शेड्यूल भी गड़बड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed