फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rains in Jammu and Kashmir disrupted life on Wednesday as well

Jammu Kashmir Rain: आफत की बारिश से हर ओर तबाही... राजोरी-जम्मू हाईवे बंद; दर्जनों घर जमींदोज, मां-बेटी की मौत

Wed, 03 Sep 2025 09:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी/जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Sep 2025 09:34 PM IST
सार

खराब मौसम के कारण जम्मू संभाग के कई जिलों में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुई हैं। चिनाब नदी खतरे के निशान के ऊपर बहती रही है। संभाग के अधिकांश जिलों में नदी नाले उफान पर रहे हैं। श्रीनगर से जम्मू आने वाली एक उड़ान को डायवर्ट करके चंडीगढ़ भेजा गया।

विज्ञापन
Heavy rains in Jammu and Kashmir disrupted life on Wednesday as well
Jammu Kashmir Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार रात को करीब आठ बजे शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का सिलसिला बुधवार दोपहर एक बजे तक जारी रहा। करीब 17 घंटे तक लगातार हुई बारिश से सुंदरबनी के कांगड़ी गांव में कच्चा मकान ढह गया। इस कारण मां-बेटी की मौत हो गई है। 

विज्ञापन

उधर, राजोरी जिले के कोटरंका सब डिवीजन के बुद्धल, कंडी, केवल, ख्वास, कंगोटा, केरी, पीड़ि, थन्नामंडी, मंजाकोट में तीन दर्जन के करीब मकान ढह गए हैं जबकि इससे भी अधिक मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन के बनाए अस्थायी शेल्टर में पनाह ली है या फिर किसी रिश्तेदार के घर पनाह ली है। राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित कालिधार चौकी चोरा क्षेत्र में पस्सियां गिरने से यातायात ठप हो गया। लोगों को कड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार हुई बारिश से राजोरी के कई इलाकों में बिजली रात से ही गुल है जबकि राजोरी शहर और आसपास के इलाकों में बिजली की आंखमिचौली जारी है। राजोरी के सुंदरबनी तहसील में एक मकान के गिरने से सुंदरबनी के टांडा (कांगड़ी) निवासी सीता देवी (50) और उनकी बेटी सोनिया (23) की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजोरी शहर के श्री दुधाधारी आश्रम के पास भारी भूस्खलन हुआ और काफी जमीन को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते वहां पर बनाए गए फॉरेस्ट विभाग के भवन को भी नुकसान पहुंचा और भवन ढहने की कगार पर है।

विज्ञापन

उधर, राजोरी शहर और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण राजोरी शहर में बहने वाली सुखतो नदी का जलस्तर रात को ही काफी बढ़ गया था। इसके बाद डीसी अभिषेक शर्मा और एसएसपी गौरव सिवरकर ने अधिकारियों के साथ झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें मंदिरों और मस्जिदों में स्थानांतरित कर दिया था। डीसी और एसएसपी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए भूस्खलन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिले भर में टीमें तैनात की गई हैं।

जम्मू संभाग कई जिलों में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित
जम्मू संभाग में 5 सितंबर तक सरकारी व निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अखनूर तहसील के चौकी चौरा में भारी बारिश से सुमाह, सुंगल, पंगयाड़ी, रामनगर कालोनी, बोमाल आदि क्षेत्रों में लोगों के घर में पानी घुस गया। खराब मौसम के कारण जम्मू संभाग कई जिलों में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहीं। चिनाब नदी खतरे के निशान के ऊपर बहती रही। संभाग के अधिकांश जिलों में नदी नाले उफान पर रहे। श्रीनगर से जम्मू आने वाली एक उड़ान को डायवर्ट करके चंडीगढ़ भेजा गया। जम्मू-कटड़ा के बीच डीएमयू को रद्द रखा गया। भारी बारिश से धान, मक्का, दालों आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए 3-4 को जम्मू में होने वाली सीए की परीक्षा को स्थगित किया गया है। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में 4 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 15 सितंबर को होगी।

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन
भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी मार्ग पर बुधवार को डाबा मोड़ के पास भूस्खलन हुआ। इससे सड़क किनारे बनीं दुकानें, घोड़ों के शेड और कुछ घर मलबे की चपेट में आ गए। श्राइन बोर्ड ने एहतियातन सफाई कर्मचारी कॉलोनी में रह रहे स्टाफ को सुरक्षित निकालकर गाड़ियों से बस स्टैंड के पास स्थित आशीर्वाद भवन में शिफ्ट किया। माता वैष्णो देवी की यात्रा बुधवार को नौवें दिन भी बंद रही। इसी के चलते मलबा गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यात्रा न चलने से सभी दुकानें बंद थीं। घोड़े वाले शेड भी खाली पड़े थे। समीर पॉइंट के पास भी कई स्थानों पर भूस्खलन होने की सूचना है। डाबा मोड़ में हुए भूस्खलन में भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed