{"_id":"62d997e55b3b276c90734064","slug":"heavy-rainfall-problem-road-block-ramban-news-jmu264411520","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हाईवे को दिन भर ताकते रहे यात्री, वाहनों की लगी रहीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हाईवे को दिन भर ताकते रहे यात्री, वाहनों की लगी रहीं कतारें
विज्ञापन
उधमपुर: नेशनल हाईवे जखेनी चौक पर इकट्ठा यात्री तथा रोके गए वाहन.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। भारी बारिश के चलते रामबन में विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने से बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगभग 18 घंटे बाद वीरवार दोपहर ढाई बजे खोला गया। इस दौरान मार्ग पर बीच में फंसे वाहनों को निकाला गया। वहीं, उधमपुर में वाहनों की कतारें लगी रहीं।
जबकि, उधमपुर के जखैनी चौक पर वीरवार सुबह से रोके गए घाटी की तरफ जाने वाले प्रत्येक वाहन को रोक कर रखा गया। यात्री दिन भर जखैनी चौक के आसपास खडे़ होकर आगे बढ़ने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। इनमें अमरनाथ यात्रियों समेत बिना बुकिंग के पटनीटॉप जाने वाले यात्री भी शामिल थे, जिन्हें काफी निराशा का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री मायूस होकर वापस जम्मू चले गए।
हालांकि, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, आदि की तरफ जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। इस रूट के सभी वाहनों को पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद आगे जाने की इजाजत दी जा रही थी। गौरतलब है कि उधमपुर व रामबन में मंगलवार रात को शुरू हुई तेज बारिश के बीच बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे रामबन के कैफेटेरिया मोड़, मारोग, पंथयाल व अन्य कई स्थानों पर पस्सियां गिरने लगीं।
विज्ञापन
इससे हाईवे बंद हो गया था, जिसे करीब छह घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पस्सियां हटाकर बुधवार सुबह नौ बजे बहाल कर दिया गया। इसके बाद शाम को फिर से रामबन के मेहाड़ समेत विभिन्न हिस्सों में पत्थर व पस्सियां गिरने से वाहनों की आवाजाही में बाधा आ गई। यातायात पुलिस ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी कर वीरवार को जम्मू से श्रीनगर की तरफ वाहनों की कानवाई पर रोक लगा दी।
इधर, उधमपुर में रोके गए वाहनों को अब शुक्रवार तड़के घाटी की ओर रवाना कर दिया जाएगा। जबकि, श्रीनगर की तरफ से जम्मू की ओर वाहनों की कानवाई बंद रहेगी।

उधमपुर: नेशनल हाईवे जखेनी चौक पर इकट्ठा यात्री तथा रोके गए वाहन.- फोटो : UDHAMPUR