{"_id":"68a24347169fe853550e19fe","slug":"heavy-rain-in-samba-rspura-news-c-289-1-sjam1009-107752-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चक मंगा के घरों में घुसा पानी, मेंढर में घर ढहने से किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चक मंगा के घरों में घुसा पानी, मेंढर में घर ढहने से किशोर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू संभाग में बारिश आफत ढाह रही है। रविवार सुबह सांबा जिले में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर रहे। कई नालों पर पुलिया टूटने से आवाजाही प्रभावित रही। चक मंगा रकवाल में घरों में पानी घुस गया। पुंछ के मेंढर में मकान ढहने से 13 साल का किशोर घायल हो गया।
सांबा के सनूरा निवासी पूर्व सरपंच कुलभूषण सिंह ने बताया कि तेज बारिश के चलते राजपुरा-घगवाल मार्ग पर पड़ते सनूरा में पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई। इससे दिनभर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। उधर, राजपुरा-सारथी मार्ग का करीब 100 फुट भाग पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे आठ सीमावर्ती गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी गणेश शर्मा, गणेश वर्मा व कमल कुमार ने कहा कि पानी के तेज बहाव कारण मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र की ओर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों को नौ किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर मंजिल को ओर जाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से टूटे मार्गों की शीघ्र मरम्म्त करवाने की मांग की है।