फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rain in jammu & kashmir

आंधी तूफान ने फिर बढ़ाई कश्मीर की मुश्किलें

Fri, 07 Nov 2014 04:52 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in jammu & kashmir

जम्मू कश्मीर में दो दिनों से रह रहकर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को तेज आंधी के साथ कश्मीर में हुई बारिश का असर शुक्रवार को जम्मू संभाग में भी दिखाई दिया। हालांकि यहां बारिश तो हल्की ही रही लेकिन इससे मौसम जरूर ठंड हो गया।

विज्ञापन


तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश के चलते तापमान में खासी गिरावट महसूस की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी एक दो दिन और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर कश्मीर में हुई जोरदार बारिश की वजह से राहत कार्य भी प्रभावित हुआ है। खासकर कैंपों और राहत शिविरों में रहे बाढ़ प्रभावितों के जख्म बारिश से फिर हरे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में मौसम ने एक बार फिर तेजी से करवट ली है। इसका सबसे ज्यादा असर कश्मीर में रहा, जहां गुरुवार रात से जोरदार बारिश हो रही है। तेज बारिश बुधवार को भी जारी रही। वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है।

जम्‍मू में हुई बारिश, मौसम हुआ ठंडा

heavy rain in jammu & kashmir

दो माह पहले ही बारिश के चलते विनाशकारी बाढ़ का प्रकोप झेल चुके कश्मीर के लोगों की टेंशन इस बारिश ने फिर बढ़ा दी है। बारिश के कारण लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हैं। बारिश का सबसे ज्यादा खामियाजा कैंपों और शिविरों में रह रहे लोगों को उठाना पड़ रहा है।

बारिश के चलते उनका जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सर्दियों को देखते हुए तेजी से चल रहा राहत कार्य भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर कश्मीर में हुई बारिश का असर जम्‍मू में भी दिखा, जहां शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।

लगभग एक घंटे चली बारिश के कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी अगले एक दो दिन और ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed