आंधी तूफान ने फिर बढ़ाई कश्मीर की मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में दो दिनों से रह रहकर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को तेज आंधी के साथ कश्मीर में हुई बारिश का असर शुक्रवार को जम्मू संभाग में भी दिखाई दिया। हालांकि यहां बारिश तो हल्की ही रही लेकिन इससे मौसम जरूर ठंड हो गया।
तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश के चलते तापमान में खासी गिरावट महसूस की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी एक दो दिन और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
दूसरी ओर कश्मीर में हुई जोरदार बारिश की वजह से राहत कार्य भी प्रभावित हुआ है। खासकर कैंपों और राहत शिविरों में रहे बाढ़ प्रभावितों के जख्म बारिश से फिर हरे हो गए हैं।
घाटी में मौसम ने एक बार फिर तेजी से करवट ली है। इसका सबसे ज्यादा असर कश्मीर में रहा, जहां गुरुवार रात से जोरदार बारिश हो रही है। तेज बारिश बुधवार को भी जारी रही। वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है।
जम्मू में हुई बारिश, मौसम हुआ ठंडा
दो माह पहले ही बारिश के चलते विनाशकारी बाढ़ का प्रकोप झेल चुके कश्मीर के लोगों की टेंशन इस बारिश ने फिर बढ़ा दी है। बारिश के कारण लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हैं। बारिश का सबसे ज्यादा खामियाजा कैंपों और शिविरों में रह रहे लोगों को उठाना पड़ रहा है।
बारिश के चलते उनका जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सर्दियों को देखते हुए तेजी से चल रहा राहत कार्य भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर कश्मीर में हुई बारिश का असर जम्मू में भी दिखा, जहां शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।
लगभग एक घंटे चली बारिश के कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी अगले एक दो दिन और ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।