फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rain in akhnur

बारिश से हर तरफ बिगडे़ हालात

Fri, 05 Sep 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर Updated Fri, 05 Sep 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in akhnur
पिछले तीन दिनों से जारी बारिश से चिनाब का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया है। इसको देख्ाते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दरिया के पास के ग्रामीणों को गांव खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वीरवार सुबह तक दरिया का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।

इसके बाद प्रशासन की तरफ से दरिया के पास बसे ग्रामीणों को अलर्ट करते हुए गांव खाली करने का निर्देश दे दिया गया। दोपहर बाद तक चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 37 गेज तक था, जो शाम सात बजे तक 42.07 हो गया था। दरिया से सटे गांव बल्ले बाग, देवीपुर, भमाल, बकोर, देयताल, इंद्रीपतन सहित अन्य गांवों की कई एकड़ भूमि कटाव की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए प्रशासन ने अखनूर, ज्यौड़ियां, परगवाल, खौड़ में बाढ़ सूचना केंद्र खोले हैं। प्रशासनिक टीम तहसीलदार विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरी निर्देश दिए हैं। उधर गांव पलवां स्थित खड्ड में बाढ़ आने से पांच घंटे तक अखनूर-सोहाल मार्ग प्रभावित रहा। इससे मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed