फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain halts Amarnath Yatra, Srinagar-Leh highway closed, cloud bursts in Synthontop

Jammu kashmir News : भारी बारिश ने अमरनाथ यात्रा रोकी, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद, सिंथनटॉप में बादल फटा

Wed, 06 Jul 2022 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 05:59 AM IST
सार

प्रदेश में कई नदी-नाले उफान पर, राजोरी में सड़क का हिस्सा धंसा, इलाकों का संपर्क कटा। तेज बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी, नौ जुलाई तक खराब रहेगा मौसम।

विज्ञापन
Heavy rain halts Amarnath Yatra, Srinagar-Leh highway closed, cloud bursts in Synthontop
बालटाल आधार शिविर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों रूट से रोक दिया गया है। मंगलवार को यात्री आधार शिविरों से आगे नहीं बढ़ने दिए गए। भारी भूस्खलन से श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे मंगलवार को घंटों प्रभावित रहा। जम्मू संभाग को कश्मीर से जोड़ने वाले सिंथन टॉप क्षेत्र में तड़के बादल फटने से सिंथन नाला उफान पर आ गया। इसमें किसी नुकसान की सूचना नहीं है। राजोरी को रियासी से जोड़ने वाली बुद्धल-सुंगरी मोहर सड़क का हिस्सा धंस गया। कई इलाकों का संपर्क कट गया है। मानसून सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार को तेज बारिश से बाढ़ की चेतावनी जारी की है। नौ जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार भी जताए हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह खराब मौसम को देखते हुए पहलगाम में नुनवन आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर किसी भी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी गई। नुनवन आधार शिविर में 3000 से अधिक यात्री ठहरे हुए हैं। सोनमर्ग से बालटाल आधार शिविर से भी यात्रा स्थगित कर दी गई है। जो यात्री रास्ते में हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश से नदी नाले उफान पर रहे। गांदरबल के कुलन गुंड इलाके में भूस्खलन से मंगलवार सुबह श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों प्रभावित रहा। राजोरी-खवास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात ठप रहा। मौसम में सुधार होने पर नीलग्रथ हेलीपैड से चॉपर सेवा बहाल की गई।
विज्ञापन


किश्तवाड़ में चिट्टो माता यात्रा में गई दो महिलाओं को सेना ने बचाया
किश्तवाड़ जिले के पाडर में मंगलवार को सेना ने जम्मू की दो बीमार महिलाओं की जान बचाई। ये दोनों महिलाएं नीलम कुमारी (62) व वैष्णो देवी (60) की यात्रा पर गई थीं। सुबह पांच बजे दोनों की तबीयत खराब हो गई। वह रास्ते में मदद के लिए गुहार लगा रही थीं तभी सेना के गश्ती दल ने तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी अठोली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में गर्मी से राहत
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्की बारिश से हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। मौसम के बदले मिजाज से तपिश से राहत रही। जम्मू में दिन का पारा 35.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 30.6, बटोत में 29.1, कटड़ा में 32.6 और भद्रवाह मं 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश से तपिश से राहत मिली है। श्रीनगर में 9.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से गिकर 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीते कल दिन का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था। पहलगाम में दिन का पारा 23.1 और गुलमर्ग में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


कई क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार, आज जम्मू से नहीं जाएगा काफिला
मौसम विभाग ने बुधवार को कई क्षेत्रों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसबीच जम्मू संभाग के मंडलायुक्त रमेश कुमार के अनुसार, बुधवार को पवित्र गुफा के आसपास खराब मौसम को देखते हुए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से यात्रियों का जत्था आगे नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed