{"_id":"62d464917eca9f217e42a445","slug":"heavy-rain-expected-in-jammu-kashmir-on-july-20-and-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू कश्मीर में 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश के आसार, अलर्ट रहने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू कश्मीर में 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश के आसार, अलर्ट रहने की चेतावनी
Mon, 18 Jul 2022 01:06 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:06 AM IST
सार
प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को सामान्य से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 जुलाई तक मौसम में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश से बच्चे को बचाती महिला
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को सामान्य से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 जुलाई तक मौसम में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि 20 जुलाई से मौसम करवट बदलेगा और प्रदेश में अधिकतम स्थानों पर बारिश होगी।
रविवार सुबह की बात करें तो जम्मू जिले में 1.1 एमएम और भद्रवाह में 3.4 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ ही बना रहा। मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.0 और पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।